October Tarot Monthly Rashifal: अक्टूबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 10:55 AM (IST)

October Tarot Monthly Rashifal: अक्टूबर का महीना नई ऊर्जा, त्योहारों और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक माना जाता है। जैसे-जैसे यह महीना आगे बढ़ता है, जीवन के विभिन्न पहलुओं करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास में नए अवसरों का आगमन होता है।

टैरो कार्ड्स केवल भविष्य का संकेत ही नहीं देते, बल्कि वे हमें आने वाले अवसरों को सही समय पर पहचानने और सही दिशा चुनने का मार्गदर्शन भी करते हैं। अक्टूबर के इस महीने में टैरो की दिव्य ऊर्जा कुछ विशेष राशियों पर अत्यंत मेहरबान रहने वाली है। इन भाग्यशाली राशियों के लिए यह महीना करियर में उन्नति, वित्तीय लाभ और पुरानी समस्याओं से राहत के द्वार खोल सकता है।
आइए जानते हैं कि अक्टूबर का यह महीना किन राशियों के लिए किस्मत के नए दरवाजे खोलने जा रहा है और टैरो कार्ड्स उनके लिए क्या संदेश लेकर आए हैं...

Remedies for all zodiac signs in October: अक्टूबर में सभी राशियों के लिए एक सरल उपाय- सुबह उठकर सूर्य को जल दें, अपने इष्टदेव का स्मरण करें और अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन या आवश्यक वस्तु का दान करें। महीने में एक दिन वृक्षारोपण या किसी सार्वजनिक स्थान की स्वच्छता में सहयोग करना भी अच्छा सेवा कार्य हो सकता है।

मेष- इस मंथ आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे। जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे। अपना भाग्य जागृत करना है तो मजदूर व्यक्तियों से न उलझें, उनकी  सेवा करें।    
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। जरूरतमंद को मसूर दाल का दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 6

वृष- वृष राशि की महिलाएं इस मंथ घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगी और खूब खरीदारी करेंगी। आपको अपने दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। अगर आप नया घर लेना चाहते हैं, तो इस संबंध में इस महीने फैसला ले सकते हैं। भगवान गणेश का स्मरण कर अपने काम में आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। किसी महिला या कन्या को सफेद मिठाई अथवा चावल का दान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मिथुन- ये माह बेहद ही शानदार साबित होने वाला है। व्यापार को लेकर जो सपने देखे थे वो पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी समय बिताएंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। जिससे रिश्ते में घनिष्ठता आएगी।
उपाय- हरी मूंग का दान करें और महत्वपूर्ण काम पर जाने से पहले गणेश मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कर्क- इस माह समाज में खास रुतबा हासिल करने में सफल होंगे। सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, छोटी बात पर किसी से नाराज हो सकती हैं। दोस्तों से मधुरता से पेश आएं और लाइफ को खूब एंजॉय करें।
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें। चावल या दूध का जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना शुभ माना जाता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

सिंह- इस महीने आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने का प्रबल योग हैं। पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा। सुख-सुविधाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी।
उपाय- रविवार को सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल दें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

कन्या- इस महीने आप काफी आध्यात्मिक रहेंगे। आपका आचार-विचार सात्विक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं की कोई विश पूरी होगी। नया घर खरीदना चाहते हैं तो ये माह शुभ है। बड़ा सौदा करने में सफल रहेंगे। नए काम अथवा शुभ काम से पहले माता के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
उपाय- बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और हरी सब्जियों या हरी मूंग का दान करें। वाणी में संयम रखें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

तुला- इस महीने आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ झलक दिखेगी। जो लोग कुंवारे हैं उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे और जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान दें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
उपाय- शुक्रवार को लक्ष्मी जी के सामने दीपक जलाएं। सुहाग सामग्री या सफेद वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- इस माह की खास बात यह है कि किसी नई जगह पर नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। ये मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। जो लोग बैंक में काम कर रहे उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल मसूर या गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

धनु- इस मंथ की शुरुआत में काम की वजह से मन विचलित रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-गृहस्थी से जुड़े कामों को पूरा करने में समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें। पीली दाल, हल्दी या केले का दान करें। गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग-  ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मकर- ये मंथ आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। युवा वर्ग मौज-मस्ती से ज्यादा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत भी सही रहेगी।
उपाय- शनिवार को जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द या कंबल का दान करें। शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कुंभ- बच्चों की सफलता को देखकर इस माह आपका मन आनंदित रहेगा। सकारात्मक रवैया से सारे काम बनेंगे। धन लाभ का भी योग बन रहा है। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। देनदार परेशान कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। वह हर काम बहुत सोच-विचार के बाद करेंगी। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है।
उपाय- शनिवार को सेवा कार्य करें और जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं। काले तिल का दान करना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मीन- इस मंथ बिज़नेस में तेजी से सफलता मिलेगी। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं, उनका वर्कलोड बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी। इस राशि की लड़कियों को अपने लवर्स से प्यार के साथ-साथ गिफ्ट भी मिल सकते हैं। लव मेट के साथ रोमांटिक साइट पर भी जा सकते हैं।
उपाय- गुरुवार को विष्णु जी की पूजा और पीली वस्तुओं का दान करें। मंदिर में केले या पीले फूल अर्पित कर सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News