Tarrot prediction: कौन बनेगा पंजाब का CM ?
punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 08:25 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Tarrot prediction: वर्तमान समय में 2022 का चुनावी युद्ध चल रहा है। किस योद्धा को विजय श्री का तिलक लगेगा, इसकी उत्सुकता जनमानस में बनी हुई है। ऐसे में ज्योतिषीय गणनाएं करने में बड़े-बड़े विद्वान लगे हैं। पंजाब केसरी की टैरो कार्ड रीडर नीलम से उनकी भविष्यवाणी द्वारा जानते हैं की इस बार पंजाब का मुख्यमंत्री पद किस को प्राप्त हो सकता है। पंजाब के चुनावों में कईं अहम पार्टियां सी.एम पद की दावेदार बनी हुईं हैं और लोगों का बहुमत पाने की कोशिश में हैं। तो देखते हैं किस उम्मीदवार के सितारे प्रबलता पर हैं। तो पहले बात करते हैं मौजूदा सी.एम चरणजीत सिंह चन्नी जी की-
चरणजीत सिंह चन्नी Charanjit Singh Channi: सी.एम चन्नी के लिए जो कार्ड निकल कर आए हैं, वो इस चुनाव में सी.एम चन्नी के सी.एम पद के लिए अच्छी दावेदारी दिखा रहे हैं। इस चुनाव में इन्हें लेबर क्लास लोगों, निम्न वर्ग के मतदाताओं का बड़ा भारी समर्थन मिलेगा। इसके साथ-साथ बड़ा व्यापारी वर्ग भी इन्हें काफी हद तक लाभ दे सकता है। सी.एम की कुर्सी तक पहुंचने के लिए इन्हें एक बड़े संघर्ष और अंतर्द्वंद का सामना करना पड़ेगा परंतु इनकी दावेदारी काफी प्रबल है। दूसरे शब्दों में इस बार कांग्रेस की जीत में चरणजीत सिंह चन्नी जी की अहम भूमिका रहेगी। लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा।
नवजोत सिंह सिद्धू Navjot Singh Sidhu: सी.एम पद पाने की होड़ में एक नाम जो बहुत चर्चा में चल रहा है, वह है नवजोत सिंह सिद्धू। सत्ता की तलब हर किसी को रहती है। इस बार के चुनावों में सी.एम बनने के लिए अभी सिद्धू के लिए अच्छे योग नहीं बन रहे हैं। उन्हें कुर्सी की दौड़ में कार्ड्स ने काफी पीछे होने के संकेत दिए हैं। उनकी छवि को भारी नुकसान होने के कारण इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ेगा परंतु किसी महिला के सहयोग से उन्हें अच्छे पद की प्राप्ति भी हो सकती है। प्रतियोगिता में सी.एम की कुर्सी के लिए अभी और परिश्रम करना पड़ेगा।
भगवंत मान Bhagwant Mann: भगवंत मान आप पार्टी के सी.एम पद के चेहरे के लिए दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। पंजाब के चुनावों में अगर कोई पार्टी अचंभित कर देने वाले प्रदर्शन करेगी तोे वो है आप पार्टी। भगवंत के सितारे सी.एम पद की प्राप्ति में उनका प्रबलता से साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार विक्टरी का कार्ड निकल कर आना ये संकेत देता है की भगवंत मान को एक अच्छी रिकार्ड तोड़ सफलता की प्राप्ति हो सकती है परंतु इस बात की पुष्टि की सी.एम की कुर्सी अभी प्राप्त होगी या नहीं इसके लिए कार्ड्स इंतजार करने का संकेत दे रहे हैं।
बीजेपी BJP: इस बार के चुनाव सी.एम उम्मीदवार का अलग ही समीकरण दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी की पार्टी के हिस्से में जो कार्ड्स निकल कर आया है। वो इस चुनावी रणभूमि में गेम चेंजर बनने की सर्मथा रखता है। इसमें कोई शक नहीं है की बीजेपी की पंजाब में बहुत किरकिरी हो चुकी है परंतु फिर भी पंजाब में एक धर्म विशेष का बड़ा समर्थन बीजेपी कैंडिडेट को मिलेगा और अगर बात करें सीएम पद की तो टैरो में निकला किस्मत का कार्ड बीजेपी चुनावी गठबंधनों को फायदा दिलवा सकता है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह Capt Amarinder Singh: इस बार के चुनाव में अगर किसी को बहुत अधिक उम्मीद है तो वो कैप्टन अमरेंद्र सिंह हैं। वे अपनी छिनी गई कुर्सी को फिर से जैसे तैसे हासिल कर पाने में कामयाब होंगे परंतु उनकी ये उम्मीद उनके किसी भी तरीके से सी.एम की कुर्सी उन्हें दिलाने में सफल नहीं हो रही। बहुत ज्यादा एयर एलिमेंट के कार्ड निकल कर आना व्यक्ति की जीत में रुकावट बनते हैं। ये चुनाव इनकी नव निर्मित पार्टी को कुछ खासा चमत्कारी फल नहीं देगी।
अकाली दल Akali Dal: अब की पंजाब सी.एम की कुर्सी पर काबिज होने के लिए हर पार्टी अपना दम खम लगा रही है। पहले जहां पंजाब में केवल दो पार्टियों का ही वर्चस्व था, वहीं इस बार 5-6 पार्टियों के अलग-अलग उम्मीदवार सी.एम पद पाने की लड़ाई में हैं। इनमें से अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल का लक सी.एम पद पाने में उनका साथ देगा परंतु ये जीत उन्हें अन्य लोगों के सहयोग से मिलती दिखाई दे रही है। अकालियों की अपने इलाके के वोटरों पर खासी पकड़ है, जिस कारण चूहे बिल्ली के खेल में बन्दर बाज़ी मार ले ऐसा भी दिख सकता है। कुल मिलाकर कार्ड्स अच्छी दावेदारी दे रहे हैं।
अन्य: अन्य किसी व्यक्ति की सी.एम पद की दावेदारी बन रही हो ऐसा कार्ड हल्का सा संकेत तो दे रहे हैं परंतु इतना ज़रूर है कि वह कैंडिडेट किसी बड़े राजनीतिक दल से होगा और गठजोड़ से सी.एम की कुर्सी पा सकता है।
नीलम
8847472411