Tarot Card Rashifal (26th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 06:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में अच्छे काम की वजह से उचित सम्मान बना रहेगा। बिजनेस में डील न पूरी होने की वजह से नुकसान हो सकता है। छात्र अपनी फाइल्स टाइम पर कम्पलीट कर लेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य सही रखने के लिए दिनचर्या का ध्यान रखें।

वृष- आज ऑफिस में अधिकारियों के साथ थोड़ी उलझने आ सकती हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति बढ़िया बनी रहेगी। छात्र अपने विषय का ज्यादा रूचि लेकर अध्ययन करेंगे। घर-परिवार में बहुत अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन- नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। शेयर मार्किट में किए गए निवेश का बेहतरीन लाभ मिलेगा। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। बाजार का खाना खाकर गैस संबंधी तकलीफ हो सकती है।

कर्क- आज दोस्तों के साथ पुराने समय से चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। नौकरी में ज्यादा कार्यभार के चलते परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बिजनेस में थोड़ी मंदी आने से मन दुखी रहेगा। गले से संबंधित परेशानी हो सकती है।

सिंह- आज पैसे से जुड़ा कोई मसला हल हो जाएगा। जो लोग किसी व्यापार में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ये सही समय है। युवा वर्ग को काम को लेकर कोई दिक्कत आ सकती है। पति-पत्नी में उचित तालमेल बना रहेगा। सर्दी-खांसी का डर बना रहेगा।

कन्या- आज पिछले कुछ समय से चल रही चिंता दूर हो जाएगी। प्रॉपर्टी डीलर को बड़ी डील हाथ लग सकती है। जो छात्र बाहर जाने की चाह रखते हैं, उनका सपना पूरा हो जाएगा। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार का विवाह आने से खुशी भरा माहौल रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज बिजनेस में लेन-देन का मामला बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी स्कीम को छुपा कर रखें, लीक होने का खतरा है। परिवार में घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिक- आज दोस्तों के साथ मिलकर किसी बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ करीबी लोग ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे। मौसम के हिसाब से खानपान का सेवन करें।

धनु- आज अपने विश्वास से मुश्किल से मुश्किल कामों को भी पूरा कर लेंगे। पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ चर्चा हो सकती है। घर की साज-सज्जा के लिए वस्तुएं खरीदना अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर कई बदलाव नजर आ सकते हैं।

मकर- आज जमींन या वाहन खरदीने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी मामले को समझदारी से हल करने की कोशिश करेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सर्द मौसम के चलते स्किन इन्फेक्शन होने की संभावना है।

कुम्भ- आज बिजनेस में बड़े लोगों के साथ मेल-मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर की गई मेहनत सफलता प्रदान करेगी। परिवार से अपने मन की बात कहने में हिचकिचाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन- आज पुराने समय में किए गए निवेश का फल मिलेगा। व्यापार शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ेगा। छात्रों के रुके हुए कामों में प्रगति आएगी। अपने ईगो की वजह से दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आंखों में जलन होगी।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News