आज का राशिफल 24 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 02:26 PM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य के व्यावहारिक जीवन में चल रहे तनाव के कारण आप चिंतित रहेंगे। उनकी परेशानी को समझने और उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। पैसे के लेन-देन में छोटी सी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यवसाय के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फोन कॉल नजरअंदाज न करें, क्योंकि किसी कॉल के माध्यम से आपको कारोबार से जुड़ी उपयोगी सूचना मिलेगी। कंप्यूटर से संबंधित व्यवसायों के लिए समय विशेष रूप से उपलब्धियों भरा रहेगा। नए संपर्क बनाने और कारोबार का विस्तार करने के अवसर मिलेंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वे अपनी मेहनत, संपर्कों और प्रभावशाली बातचीत के बल पर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने और पुराने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा। अपनी कार्ययोजना पर ध्यान केंद्रित रखें और नियमित प्रयास जारी रखें।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित रखना आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। समय का सही प्रबंधन करने से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी और किसी भी मामले में उचित निर्णय लेने का आत्मविश्वास बना रहेगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में बार-बार रुकावट आने के कारण आप निराश महसूस कर रहे थे, वे काम आज आसानी से पूरे होने की संभावना है।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर-परिवार की साज-सज्जा और सुधार से संबंधित गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। घर को अधिक सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए कुछ नए बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके जरूरी खरीदारी और अन्य कार्य पूरे होंगे। इससे घर का वातावरण सुखद और सकारात्मक बनेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी समारोह या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहां आप अपनी प्रभावशाली उपस्थिति और व्यक्तित्व के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। लोग आपके विचारों और व्यवहार से प्रभावित होंगे तथा सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिचितों और प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप होने से नए संपर्क भी स्थापित होंगे, जो भविष्य में उपयोगी साबित होंगे।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है, जिससे आर्थिक बजट प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी जरूरतों के अनुसार ही धन खर्च करें। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित होगी। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी समझ, अनुभव और क्षमताओं पर विश्वास रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें।
उपाय- रोज़ “ॐ कें केतवे नमः” 11 बार जाप करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवहार और बातचीत के मामले में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी व्यक्ति के साथ गलत लहजे में बात करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा और संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने से कई अनावश्यक परेशानियों से बच सकेंगे।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। आर्थिक लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें और हर जरूरी बात का लिखित रिकॉर्ड रखें। किसी को उधार देने या किसी के कहने पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। आज अपनी आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना ही आपके हित में रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
