Dev Deepawali 2026: एक दीपक और साल भर का पुण्य! जानिए 365 बाती वाले लखवरी दीपक की संपूर्ण शास्त्रीय विधि

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 03:55 PM (IST)

Dev Deepawali 2026: सनातन धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी देव दीपावली का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। देव दीपावली तथा कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष विधान है। इस पावन अवसर पर 365 बाती का दीपक (जिसे कई क्षेत्रों में 'लखवरी दीपक' भी कहा जाता है) प्रज्वलित करने का विशेष महात्म्य है।

शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पूरे वर्ष नियमित रूप से दीपदान या पूजा-अर्चना न कर पाया हो, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से 365 बाती का एक दीपक जलाने से उसे पूरे 365 दिन (वर्ष भर) की पूजा और दीपदान का एक साथ पुण्य प्राप्त हो जाता है।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

365 बाती दीपक (लखवरी दीपक) की तिथि व प्रदोष काल मुहूर्त (2026)
वैसे तो 365 बाती का यह विशेष दीपक देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा के मध्य किसी भी दिन प्रज्वलित किया जा सकता है। हालांकि, अधिकांश श्रद्धालु इसे वैकुंठ चतुर्दशी या कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली) के दिन जलाना सबसे श्रेष्ठ मानते हैं।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

365 बाती दीपक अथवा लखवरी दीपक प्रज्वलित करने की शुभ तिथि: 23 नवंबर या 24 नवंबर 2026 (दोनों दिन दीपदान फलदायी है।
शुभ समय (प्रदोष काल): सायंकाल 05:25 बजे से रात्रि 08:06 बजे तक दीपप्रज्वलन का सबसे उत्तम मुहूर्त रहेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार देव दीपावली के दिन घर के विभिन्न स्थानों और दिशाओं में दीपक लगाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से घर के प्रत्येक कोने में पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है। देव दीपावली पर घर में दीपक लगाना न केवल घर को रौशन करता है बल्कि यह शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है। दीपक लगाने से घर में शांति, समृद्धि और खुशी आती है। जीवन के प्रत्येक पहलू में संतुलन बनता है।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

इस विधि से बनाएं 365 बाती का दीपक (लखवरी दीपक)
सामग्री

सूखा नारियल (गोला): 1 कटा हुआ 
कलावा या कच्चा सूत: बाती बनाने हेतु अपनी इच्छा अनुसार कुछ भी ले सकते हैं।
शुद्ध देसी घी, सरसों का तेल या तिल का तेल: अपनी सामर्थ्य अनुसार चयन करें। 
अक्षत (साबुत चावल), रोली, खील या काले तिल, हल्दी और जल।

विधि
365 बाती का दीपक मिट्टी के दीए के बजाय सूखे नारियल (गोले) में बनाया जाता है। एक सूखा नारियल लेकर उसे बीच में से काटकर दो हिस्सों में बांट लें। 5 तार वाले कलावे से बाती बनाएं अथवा देसी रुई का भी इस्तामाल कर सकते हैं। बाजार से पूजा के सामान की दुकान से रेडीमेड बातीयां भी मिल जाती हैं। तैयार बत्तियों को नारियल के कटे हुए गोले के भीतर रखें और उसमें पर्याप्त मात्रा में शुद्ध देसी घी या तिल का तेल भर दें।

दीपक को सीधे भूमि पर रखने के बजाय उसके नीचे थोड़े से अक्षत (चावल) रखें। दीपक में खील या काले तिल डालें। दीपक को प्रज्वलित कर उसके ऊपर से तीन बार जल घुमाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय अथवा ॐ नमः शिवाय मंत्र का निरंतर जाप करते रहें।

स्थान
यह दीपक तुलसी के पौधे पर, शिवालय, पवित्र नदी/जल स्रोत, पीपल के वृक्ष नीचे या घर के मंदिर में ठाकुर जी के सामने प्रज्वलित करें।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जलाएं दीपक
पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा माना जाता है और यहां दीपक लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में समृद्धि, खुशी और शांति प्रवेश करती है।

उत्तर दिशा से धन और समृद्धि का आना माना जाता है, इसलिए इस दिशा में दीपक लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दक्षिण दिशा में दीपक लगाना विशेष लाभकारी नहीं माना जाता क्योंकि यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है। यदि इस दिशा में दीपक लगाना जरूरी हो तो सावधानी से इसे स्थापित करें।

पश्चिम दिशा में दीपक लगाना भी मंगलकारी होता है। यह दिशा जीवन में सफलता और सम्मान को बढ़ावा देती है। दीपक लगाने से घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

घर के प्रमुख कोनों जैसे कि उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम में दीपक लगाना लाभकारी है। इन स्थानों में दीपक लगाने से घर में शांति, समृद्धि और संतुलन का अनुभव होता है।

PunjabKesari Dev Deepawali 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News