Aaj Ka Good Luck (24th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 01:39 AM (IST)
मेष- शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा।
उपाय- लाल रंग के कपड़े दान करें।
वृष- आज लेन-देन के मामले में किसी बड़े की सलाह लेना न भूलें। खान-पान में थोड़ा बदलाव करें। मानसिक परेशानी से घिरे रहेंगे।
उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।
मिथुन- व्यापार में अच्छी बढ़त के अवसर बने हुए रहेंगे। ऑफिस के किसी काम से किसी लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- दीपदान करें।
कर्क- आज आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा। गैर-कानूनी कार्यों से दूरी बनाए रखें। सेहत में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें।
सिंह- व्यापार में कोई बड़ा और खास कदम उठाएंगे। ऑफिस में बिना मेहनत के सफलता का फल नहीं खा पाएंगे। किसी दूर के परिजन के घर जाना पड़ सकता है।
उपाय- भावनात्मक तनाव से दूर रहें।
कन्या- शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिलेगा। सेहत में गिरावट आपको थोड़ी परेशान कर देगी। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है।
उपाय- खर्चों में इजाफा न होने दें।
तुला- छात्रों को पढ़ाई से जुड़े मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कोई भी निवेश करने से पहले एक बार जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।
उपाय- घरेलू मामलों पर ध्यान दें।
वृश्चिक- प्रेम संबंधों के लिहाज से समय काफी बेहतर रहेगा। दिन के अंत में घर की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। चादर देख कर ही पैर पसारें।
उपाय- भगवान विष्णु का स्मरण करें
धनु- नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक पहलुओं को मजबूत करने के लिए व्यापार के काम में बढ़ोतरी करेंगे।
उपाय- शक और मनमुटाव दूर करें।
मकर- परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान की और से जो चिंता चल रही थी वो भी दूर होती हुई नजर आएगी।
उपाय- उचित सलाह से ही निवेश करें।
कुंभ- किसी मुश्किल समय में परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं।
मीन- आज दिन की शुरुआत में ऑफिस से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जॉब अथवा कारोबार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी देवी को प्रणाम करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari