Tarot Card Rashifal (20th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 01:41 PM (IST)

मेष राशि (Aries) – The Magician
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी क्षमताओं से कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर पाएंगे। करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तों में संवाद बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus) – The Empress
आज का दिन सुख-सुविधाओं और भावनात्मक संतुलन का है। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। धन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) – Page of Swords
आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी नई जानकारी या प्रस्ताव पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। करियर में सीखने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तों में गलतफहमियों से बचें।

कर्क राशि (Cancer) – The Moon
आज भावनाएं थोड़ी अस्थिर रह सकती हैं। किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) – The Sun
आज का दिन बेहद शुभ है। आत्मविश्वास, सफलता और सकारात्मकता बनी रहेगी। करियर में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) – Eight of Pentacles
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला राशि (Libra) – Justice
आज आपको संतुलन और सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। कानूनी या कागजी मामलों में सावधानी रखें। रिश्तों में ईमानदारी जरूरी है। धन के मामले में सोच-समझ कर कदम उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – Death
घबराने की जरूरत नहीं, यह कार्ड परिवर्तन का संकेत देता है। जीवन में पुरानी नकारात्मक चीजें खत्म होकर नई शुरुआत होगी। करियर या रिश्तों में बदलाव संभव है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – Wheel of Fortune
आज भाग्य आपका साथ देगा। अचानक धन लाभ या शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) – The Emperor
आज का दिन नेतृत्व और जिम्मेदारी का है। करियर में अधिकार और स्थिरता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में आपकी बात मानी जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) – The Star
आज आशा और सकारात्मकता का दिन है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। करियर और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी।

मीन राशि (Pisces) – Queen of Cups
आज भावनात्मक रूप से आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। दूसरों की मदद करने का मन करेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। ध्यान रखें कि भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय न लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News