Tarot Card Rashifal (25th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन कल से बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। लोगों का आवागमन लगा रहेगा। 

वृषभ: मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। 

मिथुन: आज का दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दी जायेगी, जिसे पूरा करने में सफल होंगे। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। 

कर्क: आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखेंगे। अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

सिंह: तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। 

कन्या: अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा होगा। जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज सतर्क रहना होगा। 

तुला: आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे, खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से किसी जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। 

वृश्चिक: परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का आनंद उठाएंगे। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

धनु: आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से तरक्की में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी। बिल्डर को आज धन लाभ होगा, साथ ही कोई अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएगी।

मकर: परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। 

कुंभ: आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। 

मीन: इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News