लव राशिफल 13 नवंबर- अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 01:38 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिनका सामना डटकर करना होगा। इस राशि के रोमांटिक रिश्ते रखने वाले डबल, सिंगल की तुलना में अधिक सकारात्मक रहेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज फाइनेंशियल या फैमिली प्रॉब्लम से रुबरु होना पड़ सकता है। ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं इसलिए सकारात्मकता बनाए रखें, मुसीबतें भाग जाएंगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी को केयरफुली हैंडल करें। उन्हें कोई बात अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। उनके दिल की बात जानने का प्रयास करें। मिल-जुलकर सोल्यूशन निकालें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का अधिक रोमांटिक होना, जल्दी ही उनकी ऊर्जा को शांत कर देगा। सिंगल को अच्छे संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपका रिश्ता पार्टनर के साथ मजबूत होता नजर आएगा, अतीत में हुई गलतियां गौण हो जाएंगी।  सिंगल को कोई ऐसा मिलेगा, जो बेहद खास लगने लगेगा। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के बताए कुछ छोटे-छोटे तरीके अपनाकर रोमांस को नमकीन बनाने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। क्रश का ध्यान अपनी ओर खींचकर उन्हें इंप्रेस करके ही दम लेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपने रोमांटिक संबंधों को लेकर पूर्ण संतुष्टि का एहसास होगा, लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। सिंगल टाइम पास के लिए इधर-उधर फ्लर्टिंग करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी की लो परफॉर्मेंस से मूड खराब होगा लेकिन हिम्मत, धैर्य और विवेक से काम लें। सिंगल को लगेगा वह अपने पहले प्यार को किसी भी कीमत पर भुला नहीं पाएंगे।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपकी सफाई में चाहे कितनी ही सच्चाई क्यों न हो, साथी को स्वीकार्य नहीं होगा। सिंगल अपने बीते हुए कल को नजरअंदाज कर आगे की सुध लेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) वर्तमान साथी की किसी भी बात को लेकर अपने पूर्व प्रेमी से तुलना करना लव लाइफ में समस्या पैदा करेगा। सिंगल को जीवन में एक्स से भी बेहतर पार्टनर मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और साथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। अन्य अपने साथी के साथ रोमांस करने में व्यस्त रहेंगे। सिंगल को क्रश का अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। पब्लिक प्लेस पर शादी का प्रपोजल मिलेगा। सिंगल का मन रोमांस करने को करेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News