Aaj Ka Good Luck (13th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 01:40 AM (IST)
मेष- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- ऐसे मामलों में न पड़ें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।
वृष- अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लवमेट अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।
उपाय- पर्सनल बातों को इधर-उधर न करें।
मिथुन- कारोबार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन होगा। मौसम से बचाव रखें।
उपाय- महालक्ष्मी मंदिर में प्रणाम करें।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ नयापन लेकर आने वाला है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी।
उपाय- समय और ऊर्जा दूसरों की मदद में लगाएं।
सिंह- छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। लव पार्टनर से धोखा मिलने से मन परेशान रहेगा। थकान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- व्यर्थ के पचड़ों में फंसकर समय बर्बाद न करें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय- अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
उपाय- गप्पबाज़ी में समय बर्बाद न करें।
वृश्चिक- आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
उपाय- समझदारी और प्रयास सफलता दिलाएंगे।
धनु- आज निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें बखूबी पूरा करेंगे। बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिलने क संभावना है।
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
मकर- राजनीति से जुड़े लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के अवैध संबंधों के बारे में पता लग सकता है। लेन-देन से संबंधित मामले में सावधान रहना होगा।
उपाय- धार्मिक स्थल की यात्रा करें।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- तिजोरी में सुपारी रखें।
मीन- लव लाइफ में रोमांस को बनाए रखने के लिए साथी के साथ एकांत में समय बिताएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- घरेलू मामलों पर ध्यान दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
