रकाबगंज गुरुद्वारे में सोनिया गांधी के संस्मरण की प्रति जलाई

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 09:35 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के सदस्यों ने दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी के विरोध में वीरवार को यहां रकाबगंज गुरुद्वारे में उनके संस्मरण की एक प्रति जलाई। प्रदर्शनकारियों ने 1984 की हिंसा के बारे में सोनिया के विवरण पर नाराजगी जताई। इस हिंसा में बड़ी संख्या में सिख मारे गए थे। 

मंगलवार को जारी अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को देश के इतिहास का एक ‘दुखद और शर्मनाक’ अध्याय बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मन में ‘न तो किसी के प्रति भेदभाव था और न ही द्वेष’, लेकिन वह इतिहास के ऐसे दौर में प्रधानमंत्री बने, जब शासन व्यवस्था विफल हो चुकी थी और इसकी जगह बर्बरता ने ले ली थी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News