छठ पूजा के मद्देनजर अमन अरोड़ा ने सिधवां नहर पर तैयारियों का लिया जायजा

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 07:26 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक धर्म और वर्ग की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। पंजाब की असली खूबसूरती यहां की धार्मिक एकता, आपसी भाईचारे और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना में निहित है। 

पवित्र छठ पूजा के मद्देनजर अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के साथ लुधियाना स्थित सिधवां नहर का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नहर किनारे पूजा घाटों का उचित प्रबंध किया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोरों की विशेष टीमें तैनात की जाएं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News