छठ महापर्व के लिए दिल्ली में खास इंतजाम, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 08:29 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लगभग एक दर्जन छठ घाटों पर चल रही तैयारियों का स्थानीय विधायक व अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों से छठ पूजा के लिए अद्वितीय तैयारियां की गई हैं।

बिधूड़ी ने पालम, बिजवासन, महरौली, छतरपुर और देवली विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए छठ घाटों का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन छठ घाटों में स्नान और अर्घ्य के लिए स्वच्छ जल के साथ-साथ श्रद्धालुओं की पूजा के भी तमाम प्रबंध किए गए हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News