Tarot Card Rashifal (18th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन दक्षिण दिशा में जाना शुभ रहेगा। किसी व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। किसी मिलनसार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।
उपाय- गुढ़हल के फूल मां काली को चढ़ाएं।

वृष- आज किसी स्त्री के संपर्क से आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। अभूषणों के क्रय पर धन व्यय हो सकता है। स्वभाव में शंका की स्थिति बनी रहेगी। किसी विश्वासपत्र मित्र की सहायता लें।
उपाय- आम के वृक्ष को दूध चढ़ाएं।

मिथुन- आज का दिन आप किसी सामारोह में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय अधिक ध्यान दें। व्यवसायिक और नौकीपेशा लोगों के लिए धन के साधन बढ़ेंगे। रात्रि के समय कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- भगवान विष्णु के सहस्रनामों का जाप करें।

कर्क- आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहें। लापरवाही नुकसान दे सकती है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यस्थल पर उन्नती हो सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोली डालें।

सिंह- आज का दिन छोटे बच्चों के साथ व्यतित करें, शुभ रहेगा। अनियमता के कारण कष्ट हो सकता है। रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। भाईयों की विशेष सहायता लें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या- आज के दिन भूमी संबंधी कामों में लाभ होगा। धन-लाभ होने की भी संभावना है। संतान के यश में बढ़ौतरी होगी। जीवनसाथी से वियोग हो सकता है। मूत्र संबंधी विकार हो सकता है।
उपाय- सफेद चरी गाय को डालें।

तुला- आज धन संबंधित कोई अप्रिय घटना हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। अचानक से कोई घटना घटित हो सकती है। रसोई में काम करते समय खास ध्यान रखें।
उपाय- श्रीकृष्ण के नामों का जाप करें।

वृश्चिक- आज आपकी यश और र्कीती बनी रहेगी। समस्याओं का साहसपूर्ण तरीके से सामान करना चाहिए। आर्थिक लाभ भी होगा। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।
उपाय- सफेद मक्खन शिवलिंग पर चढ़ाएं।

धनु- अग्निन से पीड़ा हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय पर किसी विशेष पहलू पर निर्णय लेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जल संबंधित यात्रा हो सकती है।
उपाय- भोज पत्र को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

मकर- आज के दिन आपके शत्रुओं की हानि होगी। त्वचा संबंधित कोई विकार पैदा हो सकता है। भाग्य में उन्नति होगी। विद्यार्थीयों के लिए दिन अच्छा व्यतित होगा। अकारण किसी बात की चिंता रह सकती है।
उपाय- मसालों का दान करें।

कुंभ- आपके किसी काम में सफलता मिलेगी। यश वृद्धि भी होगी।कर्मक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। आज आपको अरोग्य लाभ मिलेगा। किन्हीं मांगलिक कामों पर धन खर्च होगा।
उपाय- श्रीफल मंदिर में चढ़ाएं।

मीन- आज का दिन कफ संबंधित दिक्कत हो सकती है। धन लाभ होगा। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। आपके परिश्रमिक में वृद्धि होगी। चोरी का भय बना रहेगा। मांगलिक काम पर धन खर्च होगा।
उपाय-  जल में शहद मिलाकर बड़ के पेड़ पर अर्पित करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News