Tarot Card Rashifal (10th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में पैसों से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। सिर में भारीपन रहेगा।  

वृष - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस के हर एक काम को अपनी देखरेख में करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- व्यापार कर रहे लोग किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। छात्र परीक्षा में अच्छे अंक लाने में कामयाब होंगे। रिश्तेदारों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे। पेट की दिक्कत रहेगी।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उचित परिणाम मिलेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। भाई को सरकारी नौकरी लगने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में अपने कामों को दूसरों पर डालने से बचना होगा। साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। माता-पिता को कोई तोहफा दे सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में पार्टनरशिप के साथ काम करने के प्लान बनाएंगे।  युवा वर्ग अपने करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं।

तुला- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ हसीन पल बिताएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।

धनु- आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष काम को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। दांतों का दर्द बढ़ने से परेशान रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में आपके कुछ विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News