Tarot Card Rashifal (19th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सिर में भारीपन रहेगा।

वृषभ - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में भावुकता दिखाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। जीवन में खुशियों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जंक फ़ूड का सेवन करने से बचें।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों में मधुरता बनी रहेगी। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की संभावना है। किसी परिजन के यहां से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बेवजह किसी परिजन से बहस बाजी हो सकती है। सामाजिक कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। विवाह योग्य संतान के लिए रिश्ता आ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। मन में चल रही किसी परेशानी को जीवनसाथी से साझा करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। लव लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए इंटीमेसी का सहारा लेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ पल खुशी के व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत बिगड़ सकती है।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। बहन के लिए अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाहित लोग परिवार के साथ अपनी खुशी साझा करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News