Tarot Card Rashifal (6th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी बिजी रहेंगे। व्यापार में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। सेहत के लिहाज से समय ठीक-ठाक ही रहेगा।

वृष - आज वृष राशि के जातकों का किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।  

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज अपने हर काम में काफी बिजी रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सेहत की बात करें तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। पार्टनर के मन की बात को समझने का प्रयास करेंगे।

कर्क- आर्थिक लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन सबित होगा। सेहत को सही रखने के लिए व्यायाम और योगा का सहारा लेंगे। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

सिंह- आज सिंह राशि के जातक अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जो परेशानी चल रही थी उससे निजात मिलने की सम्भावना है। युवाओं का मन नकारात्मक चिंता से घिरा रह सकता है। ज्यादा काम की वजह से सिर दर्द होने की सम्भावना है।

कन्या- आज कन्या राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए काफी मदद मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। अचानक से कोई नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, ध्यान रखें।

तुला- आज दोस्तों के सतह बाहर घूमने जाएंगे। किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ मन-मुटाव हो सकता है। आपके काम की वजह से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। हाथ में दर्द रहेगा।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के जातक अपने किसी भी काम को नजरअंदाज न करें। दोपहर बाद पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। युवा वर्ग किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में किसी भी दस्तावेज को बहुत ही ध्यान से रखें।

धनु- आज घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। सिरदर्द वजह से शरीर में थकान बनी रहेगी। आय में सुधार देखने को मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। सिंगल जातकों का विवाह पक्का होने की सम्भावना है।

मकर- आज मकर राशि के जातक किसी बात को लेकर पार्टनर से रुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम को बदलने का प्रयास करेंगे। अपने खर्चों में कण्ट्रोल कर के रखें नहीं तो बजट खराब हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ- आज कुम्भ राशि के जातकों को अपनी मेहनत के मुताबिक फल मिलने की सम्भावना है। संबंधों में भी मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ जो गलतफहमियां चल रही थी उससे निजात मिलेगा। बेवजह का गुस्सा सेहत को खराब कर सकता है।

मीन- आज बहुत दिनों बाद पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझ कर ही लें। सर्दी-खांसी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। व्यापारी वर्ग अपने हर काम को बेहद ही ध्यान से करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News