Tarot Card Rashifal (14th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में अपने दुश्मनों से बच कर रहें। संतान की संगति को लेकर परेशान रह सकते हैं। दूसरों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। सेहत में उतार-चढ़ाव के चलते छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं  दे पाएंगे।

वृष - आज वृष राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाना भारी पड़ सकता है। धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में अपने हर कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। अपने आवश्यक काम की सूची बनाकर चलें।

मिथुन- धन के लिहाज से आज का दिन बेहद ही बेहतर रहेगा। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बहुत दिनों बाद पुराने रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों की बात करें तो उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी पार्टी पर जाएंगे। युवाओं के द्वारा जल्दबाजी में किया गया काम परेशानी को बुलावा दे सकता है। छात्रों का रिजल्ट उनको मन के मुताबिक मिलेगा।

सिंह- आज सिंह राशि वालों बड़े कार्य की वजह से छोटे कार्य को नजरअंदाज न करें। परिवार में माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

कन्या- आज कन्या राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। घर में भजन-कीर्तन करवाने का प्लान बना सकते हैं। कजन्स के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला- आज तुला राशि के जातक काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। पार्टनर की परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में हर कार्य को बेहद ही ध्यान से करें। अकेले समय बिताकर मानसिक सुख की अनुभूति होगी। किसी मीटिंग में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर कुछ परेशान सा रह सकते हैं।

धनु- आज धनु राशि के जातक बेवजह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ती हुई नजर आएगी। छात्रों के लिए दिन काफी बिजी रहेगा।

मकर- आज बहुत दिनों बाद काम से फ्री होकर अपने लिए समय निकालेंगे। कोई भी सामान खरीदने से पहले एक बार उसे चेक कर लें। घर में अतिथि के आने से माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। किसी जगह पर फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।

कुंभ- आज बेवजह की चिंता से दूरी बनाए रखें। सेहत को सही रखने के लिए योगा को अपनी दिनचर्या बना लें। ख़र्चों में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। आपके कोई जरुरी कार्य रुकने की सम्भावना है। छात्र आलास के वजह से अपने जरुरी कार्य बीच में ही छोड़ देंगे।

मीन-  आज नौकरीपेशा लोग हर कार्य में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। कारोबार में कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। विरोधियों की चाल से संभल कर रहें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News