तरनतारन बस हादसे के मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख देगी पंजाब सरकार : मान

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 10:02 AM (IST)

चंडीगढ़ (स.ह.): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौशहरा पन्नुआं के निकट हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि हादसे में 4 श्रद्धालुओं और एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह अपूर्णीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News