आज का राशिफल- 19 नवंबर 2026
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 07:56 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का दिनांक 19 नवंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि दशमी नक्षत्र पूर्व भाद्रपद रहेगा, आज का योग है हर्षण और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पैसों का निवेश सोच-समझ कर करना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। माता जी के साथ शॉपिंग करने जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप खुद का काम कर रहे हैं, तो परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। संतान किसी चीज़ की मांग कर सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी के विवाह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। बाहर का खाना ज्यादा न खाएं, नहीं तो सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम में पहले से ज्यादा समय देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं, लेकिन आप उससे अपनी बुद्धि से निपट लेंगे। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। घर में किसी खास के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। मानसिक शांति के लिए संगीत का सहारा ले सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। व्यापारियों को वरिष्ठों का साथ मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। युवाओं का धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। उधार लिया पैसा वापस करने में सक्षम रहेंगे। घर के बड़ों की सेहत चिंता में डाल सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जो लोग अब तक आपसे सहमत नहीं थे, वे भी आपकी बात समझने की कोशिश करेंगे। बातचीत के दौरान संयम और मधुरता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोरंजन या घूमने-फिरने पर बजट से अधिक खर्च करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी आपसे अपने दिल की बात कह सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
