आज का राशिफल 19 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 01:17 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। इसलिए धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी छानबीन और जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। किसी के कहने या जल्द लाभ कमाने के लालच में आकर आर्थिक निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई तथा करियर के प्रति अधिक सजग और गंभीर रहने की आवश्यकता है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यवसाय के क्षेत्र में फिलहाल किसी भी तरह का नया निवेश करने या बड़े बदलाव करने का प्रयास न करें। अभी व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से यथावत चलती रहेंगी। इस समय नई योजनाओं को लागू करने के बजाय मौजूदा कामकाज को व्यवस्थित बनाए रखना अधिक उचित रहेगा। बाजार की परिस्थितियों पर नजर रखें और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उचित समय की प्रतीक्षा करें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कार्यों के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी होगी। छोटी सी गलती या लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए अपने काम को पूरी एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कार्यों की दोबारा जांच अवश्य करें। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करने से अनावश्यक परेशानियों से बच सकेंगे।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ परिस्थितियों में अचानक बदलाव आने से मानसिक तनाव और चिंता बनी रहेगी। जिन कार्यों को आप अपनी योजना के अनुसार पूरा करना चाहते हैं, उनमें कुछ बाधाएं आने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऐसे समय में जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे, तो धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान निकल आएगा।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विवाहित व्यक्तियों को ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ेगा। छोटी सी बात भी आपसी गलतफहमी का कारण बन सकती है। इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ने न दें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य, संयम और आपसी समझ की विशेष आवश्यकता रहेगी।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। उनकी सेहत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी न करें। इस दौरान घर-परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी, लेकिन समझदारी और आपसी सहयोग से उन्हें संभालना संभव होगा। अनावश्यक चिंता करने के बजाय एक समस्या का समाधान शांत मन से करने का प्रयास करें।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यावसायिक मामलों में लेन-देन और पेमेंट करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए भुगतान करने या प्राप्त करने से संबंधित सभी दस्तावेजों और विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। उधार और बड़े आर्थिक लेन-देन के मामलों में सतर्कता बनाए रखें। आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय हर बात की पुष्टि करना आपके हित में रहेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इसके बावजूद कामकाज को प्रभावित न होने दें। अपनी व्यस्तता के बीच समय निकालकर पुराने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। काम की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ेंगे, तो काफी हद तक व्यवस्था बनाए रखने में सफल रहेंगे। मेहनत और धैर्य के साथ मौजूदा व्यावसायिक जिम्मेदारियों को निभाना जरूरी रहेगा।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को फाइलों, दस्तावेजों और अन्य कागजी कार्यवाही को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। काम का दबाव बढ़ने के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। इसलिए अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें और जरूरी दस्तावेजों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कार्य में एकाग्रता और सावधानी बनाए रखने से गलतियों की आशंका कम होगी तथा लंबित काम निपटाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- भाइयों का ध्यान रखें और उनके साथ अच्छे संबंध रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News