लव राशिफल 19 नवंबर- बस तुमसे मिलने की देर थी...
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 01:43 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण आपका पार्टनर आप से उदास रह सकता है। सिंगल अपने क्रश को एक नए लुक में देखकर अपने दिल पर काबू नहीं रख पाएंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ थोड़ी खट्टी-मीठी रहेगी। रोमांस, विश्वास के साथ-साथ विवाद और कुछ तनाव भी दस्तक दे सकता है। सिंगल को एहसास होगा कि वो प्यार में हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का आपकी रोमांटिक क्वालिटी के बारे में बात करना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सिंगल पहले प्यार को खोकर किसी अन्य से शादी करने का फैसला करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज नाराज साथी के साथ मोहब्बत की खुशबू फैलाने में कामयाब रहेंगे। सिंगल पुरानी बातों को भुलकर अपने जीवन में प्यार और रोमांस को जीवित रखेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी की प्यार भरी बातें और रोमांस रिश्ते में मजबूती लेकर आएंगे। सिंगल को अतीत में की गई गलतियों का एहसास होगा, नए सिरे से अपने जीवन का आरंभ करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपके पास बातें करने के लिए काफी कुछ होगा लेकिन साथी के पास वक्त की कमी रहेगी। सिंगल सच में जिसे एडमायर करते हैं, वो उन्हें खुद से प्रपोज कर सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके मन और मूड को बनाने में बिस्तर का बहुत बड़ा हाथ रहेगा। सिंगल अपनी गलती को स्वीकार कर दोबारा से एक्स को अपने जीवन में लाने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी आप में प्यार व रोमांस के भाव जगाने के लिए कुछ क्रिएटिव करेंगे, जो कल्पना से भी परे होगा। सिंगल घरवालों से मन की बात शेयर करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ को मनचाहे तरीके से खूबसूरत बनाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। आज प्रेम प्रपोजल स्वीकार होने के पूरे चांस हैं लेकिन ध्यान रखें किस तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज रोमांस के शानदार टिप्स को फॉलो करके लव लाइफ में रुठी खुशियों को फिर से वापिस लाने में कामयाब होंगे। सिंगल किसी करीबी के सेंस ऑफ ह्यूमर के कायल बनेंगे और उनके प्यार में भी पड़ सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर गले लगाकर आपको खूब प्यार करेंगे, आत्मिक प्रेम पाकर तन और मन को सुकून हासिल होगा। सिंगल को फिर से एक्स से प्यार करने का मौका मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है, साथी को यह बर्दाश्त या स्वीकार नहीं होगा की आपके शादी के पहले किसी के साथ प्रेम संबंध थे। सिंगल किसी गलत व्यक्ति के रिश्ते में बंध सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari