Daily horoscope : आज इन राशियों के बनेंगे धन और तरक्की के योग
punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2026 - 07:19 AM (IST)
मेष : सितारा व्यापार, कारोबार के कामों में लाभ देने वाला, कारोबारी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में भी थोड़ी बहुत पेशकदमी होगी।
वृष: जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
मिथुन: प्रबल सितारा आपको हर तरह से हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, कामकाजी दशा भी बेहतर, मगर घटिया लोगों से फासला रखें।
कर्क: पूरा परहेज रखने के बावजूद भी पेट में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर, मौसम का एक्सपोइजर भी तबीयत को परेशान रखेगा।
सिंह : कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-सम्मान की भी प्राप्ति, मगर स्वभाव में गुस्से के कारण किसी के साथ झगड़े का डर रहेगा।
कन्या : टैंस, परेशान तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी यत्न को आगे न बढ़ा सकेंगे, सफर भी परेशानी वाला होगा।
तुला: इरादों में मजबूती, स्कीमें-प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेंगे, मगर संतान की तरफ से कुछ न कुछ परेशानी रहने का डर।
वृश्चिक: अनमने मन के साथ प्रॉपर्टी के काम के लिए किया गया कोई भी यत्न अच्छा रिजल्ट न देगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।
धनु : मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त, एक्टिव तथा इफैक्टिव रखेगा।
मकर: लोहा, लोहा-मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में पर्याप्त लाभ मिलेगा।
कुंभ : व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, जो भी यत्न करें, पूरे जोर के साथ करें, मगर तबीयत में तेजी बनी रहेगी।
मीन: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा किसी पेमैंट को फंसाने वाला, वैसे हर मोर्चे पर अलर्ट रहना ठीक रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari