Shani remedies at home: शनि से सुख चाहते हैं तो ध्यान रखें ये बात

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How do you know if Shani Dev is happy: जिस प्रकार सुख के बाद दुख, दुख के बाद सुख का आना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। उसी प्रकार ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव देना, हमारा उनके प्रति आचरण में परिवर्तन का परिणाम होता है। शनि महाराज को रोग, दुख-दरिद्रता, गरीबी देने वाला ग्रह कहा गया है। वहीं पर सुख-संपत्ति, पद-प्रतिष्ठा और रोज योग ये सभी भी शनि महाराज की ही देन हैं। ये फार्मूला उसी प्रकार से काम करता है जैसे की भोजन बनाते समय उचित व सही सामग्री के उपयोग से खाना स्वादिष्ट बनता है और अगर प्रयोग सही तरीके से न किया जाए तो भोजन बेस्वादा हो जाता है।

What can I do to keep Shani Dev happy: शनि महाराज से सुख पाने के लिए या शनि ग्रह को अपने जीवन में अच्छा फल देने वाला बनाने के लिए कुछ शर्ते व नियम लागू करने से आप कभी भी शनि की कुदृष्टि का शिकार नहीं होते। जैसे की बहुत सारी कुण्डलिया गॉड गिफ्टेड होती हैं, जिन्हें कभी भी जीवन में संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ता और वे लोग सदा सुखी रहते हैं। ऐसे जातको का शनि बहुत अधिक बलवान होता है। जिसके कारण उन्हें दुख व दरिद्रता कभी भी फेस नहीं करनी पड़ती।

PunjabKesari Shani remedies at home

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Shani remedies at home

शनि अच्छा करने के लिए सर्वप्रथम त्याग और संतोष की भावना का होना बहुत जरुरी है। शनि महाराज कभी भी उन पर अपनी कृपा नहीं बनाते जिन लोगों ने कभी अपने चाचा भतीजा भाई या फिर किसी गरीब और बेसहारा का हक मारा हो अथवा उन्हें सताया हो। किसी की संपत्ति हड़पने वाले पर शनि का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

निसंतान होना शनि के बड़े ही कुप्रभाव की निशानी है। जिन लोगों के पूर्वजों ने धोखे से किसी निसंतान की संपत्ति हड़पी होती है तो  ऐसे लोगों का वंश आगे नहीं चल पाता।

विधवा व असहाय स्त्रियों को सताने वाले पर भी शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है। 

मजदूरों को उनकी मेहनत का परिश्रम न देने पर सर्वाधिक दोष लगता है।

किसी के जूते या चप्पल चुराने वाले पर शनि की सबसे ज्यादा मार पड़ती है।

नीलम
8847472411  

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News