Shani Vakri: 138 दिन शनि की उल्टी चाल, तुला राशि के लिए बनेगी वरदान ये घटनाएं होकर रहेगी !
punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 04:05 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल तुला राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी क्योंकि तुला राशि शनि की उच्च राशि है और इस राशि पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहती है।
शनि देव साल में एक बार लंबी अवधि के लिए वक्र अवस्था में आते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं यानी रेट्रोग्रिड हो जाते हैं तो उस समय ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल होती है क्योंकि शनि का वक्र होना सभी राशियों को प्रभावित करता है। कई राशियों को शनि रंक से राजा बना देते हैं तो कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचा देते हैं।
शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।
शनि की यह उल्टी चाल तुला राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी ? हेल्थ के लिए कैसी रहेगी ? लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी ? आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी ? पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी ? और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी ?जानते हैं, आपकी तुला राशि है यानी Libra जोडियक साइन है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते, से शुरू होता है, उनकी तुला राशि होती है। तुला राशि वालों के लिए शनि के वक्र अवस्था के 138 दिन किन-किन क्षेत्रों में क्या-क्या देने वाले हैं, इस पर अब विस्तार से चर्चा करते हैं।
शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।
यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो तुला राशि वालों के लिए यह अवधि वरदान साबित होने वाली है। आपकी कोई अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने लगेंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो बहुत बड़ी राहत आपको मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आ सकता है। लंबे समय से अगर प्रमोशन अटकी हुई है तो खुशखबरी शनिदेव आपको देंगे। करियर में स्ट्रगल का दौर धीरे-धीरे कम होता जाएगा और उपलब्धियों के दरवाजे खुलते चले जाएंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे।
एक तरह से शनि देव की 138 दिन की उल्टी चाल तुला राशि वालों के जीवन में नई दिशा, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आ रही है। शनि देव पहले तो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। जो काम पिछले महीनों में रुक गए थे, अब वो तेजी से पूरे होने लगेंगे। निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने लेन-देन भी अब सुलझने लगेंगे।
जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे या वर्क वीज़ा, स्टडी वीज़ा जैसे मामलों में देरी हो रही थी। अब उनके लिए ये 138 दिन बेहद शुभ साबित होने वाले हैं। विदेश यात्रा की संभावनाएं प्रबल होंगी।
अपनी उल्टी चाल के दौरान शनि तुला राशि वालों को नौकरी और करियर में सफलता भी देंगे। करियर के क्षेत्र में तुला राशि वालों ने जो परिश्रम किया है, उसका फल अब मिलना शुरू हो जाएगा। प्रमोशन, नई नौकरी या ट्रांसफर जैसे मामलों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
जिन लोगों के ऊपर कोर्ट केस चल रहे थे या कोई कानूनी उलझन थी, उन्हें अब काफी राहत मिलेगी। शनि की वक्री अवस्था ने न्याय के देवता के रूप में तुला राशि वालों के पक्ष में पहले भी कई फैसले करवाए हैं और अब भी ऐसा ही होने वाला है।
जो कार्य लंबे समय से अधूरे थे जैसे घर का निर्माण, सरकारी फाइलें या प्रॉपर्टी से जुड़े काम अब वो धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। यह समय अधूरी चीज़ों को पूरा करने का वरदान साबित होगा।
यही नहीं शनि की वक्री चाल आपको मानसिक मजबूती भी देगी। तुला राशि वाले अब खुद को ज्यादा संतुलित, सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ेगा।
रिश्तों में प्रेम और अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिससे आप मानसिक रूप से संतुलित और खुश महसूस करेंगे। यदि पहले से कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो उसका समाधान भी निकल जाएगा। शनि देव की कृपा से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। अगर सिंगल है तो विवाह के योग भी बनेंगे।
तुला राशि के विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करनी चाहिए। जिससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
शनि का 138 दिन उल्टी चाल चलना तुला राशि वालों के लिए समृद्धि और सफलता का समय है। अगर आप धैर्य और अनुशासन से अपने जीवन को दिशा देंगे, तो इस समय का पूरा लाभ उठा पाएंगे। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय शनिवार को करने होंगे-
प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाएं। शनि जी की उपासना करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार के दिन सरसों का तेल, उड़द, काला कपड़ा, जूते आदि का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजें शनिवार को न खरीदें।
शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें।
निसहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है।
दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
शनि मंत्र "ॐ शं शनिश्चराय नमः" का जाप करें।
गुरमीत बेदी
9418033344