Shani Vakri: 138 दिन के लिए शनि वक्री, धनु राशि वाले रहें सावधान !
punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 07:24 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Vakri 2025: धनु राशि पर शनि की ढैया भी शुरू हो चुकी है और अब शनि देव 138 दिन उल्टी चाल भी चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल धनु राशि वालों के लिए कई मायनों में बेहद खास रहने वाली है। एक तो शनि की ढैया शुरू हो चुकी है और दूसरा शनिदेव उल्टी चाल चलते हुए धनु राशि वालों की जिंदगी में हलचल मचाने वाले हैं।
शनि देव साल में एक बार लंबी अवधि के लिए वक्र अवस्था में आते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं यानी रेट्रोग्रिड हो जाते हैं तो उस समय ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल होती है क्योंकि शनि का वक्र होना सभी राशियों को प्रभावित करता है। कई राशियों को शनि रंक से राजा बना देते हैं तो कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचा देते हैं। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।
शनि की यह उल्टी चाल धनु राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी ? हेल्थ के लिए कैसी रहेगी ? लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी ? आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी ? पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी ? अगर आपकी धनु राशि है यानी Sagittarius जोडियक साइन है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनिदेव को प्रसन्न रखने के क्या उपाय आपको करना चाहिए, यह भी जानें-
यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक है। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होता है। उनकी कुंडली में धनु राशि होती है।
धनु राशि के लोग उत्साही, जोशीले और साहसी होते हैं। ये लोग दूसरों के मनोभाव को आसानी से समझ लेते हैं। ये लोग उदार, परोपकारी और इमोशनल भी होते हैं। थोड़े विनोदी और चंचल भी होते हैं। ये लोग प्रेम में समर्पित रहते हैं और अपने साथी के लिए वफ़ादार होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी और उदारवादी होते हैं। क्रिएटिव एक्टिविटी में उनकी काफी रुचि रहती है। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
अब धनु राशि वालों के लिए 138 दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। शनि की ढैया के प्रभाव के बीच शनि देव का उल्टी चाल में रहना धनु राशि वालों के लाइफ में हलचल पैदा करेगा। शनि देव इस अवधि में थोड़ा संघर्ष तो करवाएंगे लेकिन संघर्ष के बाद सफलताओं का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। करियर में तरक्की की रफ्तार थोड़ा स्लो हो सकती है लेकिन सफलता डंके की चोट पर मिलेगी यानी जैसे अंग्रेजी में मुहावरा है "स्लो एंड स्टडी विंस द रेस"। इस अवधि में कार्य क्षेत्र में छोटी-मोटी बाधाएं आएंगी लेकिन आपकी टैलेंट का डंका भी खूब बजेगा। आपकी विल पावर भी स्ट्रांग होगी और आप चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपने आप को साबित करके दिखाएंगे।
अगर आप अपने रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह योजना पूरी होगी और तरक्की में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी।धनु राशि वाले नया मुकाम हासिल करेंगे। इस दौरान धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं और धन बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे। धनु राशि के विद्यार्थी अगर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शुभ परिणाम हासिल होंगे।
नई संपत्ति व नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। धनु राशि वालों की जो अधूरी इच्छाएं थी, वे धीरे-धीरे पूरी होने लगेंगी। कार्य बनते नजर आएंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
शनि के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता और शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। अगर आप घर या प्रॉपर्टी से जुड़े कोई बड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने रिश्ते में स्थिरता मिलेगी और यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसमें सुधार होगा।
शनि का प्रभाव मानसिक शांति और आत्म विकास में भी नजर आएगा।
जहां तक हेल्थ पक्ष की बात है तो शनि का 138 दिन उल्टी चाल चलना आपको बहुत बड़ी राहत देने वाला है। अगर पिछले समय में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या थी, तो अब उसमें सुधार देखने को मिलेगा। शनि का यह गोचर आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।
आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह समय करियर के लिए हाथ से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे यानी प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा मेल-मिलाप होगा। उठना-बैठना होगा।सेहत आपकी अच्छी रहेगी। परिवार में कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है और संतान के भविष्य के लिए कोई बड़ा निर्णय भी आप लेंगे। जिन चुनौतियों का आप सामना कर रहे थे, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती जाएगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
धनु राशि की महिलाओं के लिए भी शनि का 138 दिन उल्टी चाल चलना बहुत ही शानदार रहने वाला है। यदि आप अपना खुद का कोई प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी। आपको डबल इनकम मिलने की पूरी संभावना है। आप जो नए काम सोचेंगे उसमें आपको फायदे होंगे।
शनि देव को प्रसन्न रखने के कुछ उपाय हैं, जिन्हें करेंगे तो शनि देव की कृपा आप पर साढ़ेसाती के दौरान भी बरसती रहेगी। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय शनिवार को करने होंगे-
प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाएं। शनि जी की उपासना करें और उनकी कृपा के लिए प्रार्थना करें।
शनिवार के दिन सरसों का तेल, उड़द, काला कपड़ा, जूते आदि का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजें शनिवार को न खरीदें।
शनिवार के दिन कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को दान करें।
असहाय लोगों की मदद करने से भी लाभ मिलता है।
दोनों समय भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।
गुरमीत बेदी
9418033344