Sanatan Sanskriti Raksha Yatra: हनुमान मंदिर से सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा को रवाना किया गया

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा को संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर और पूर्व मंत्री सत्यनारायण जटिया ने हरी झंडी दिखाकर सीपी के हनुमान मंदिर से रवाना किया। सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा अगले 20 दिन में दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं से होते हुए 3000 किमी का सफर तय करेगी। इस अवसर पर सूर्यकांत केलकर ने कहा कि सबसे पुराना धर्म मानव धर्म है। आगे चलकर यह हिंदू धर्म कहलाया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही प्राणी मात्र का कल्याण करता है। यह शास्वत सत्य है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि इस देश की रक्षा करना हमारा दायित्व है। देश का दुनिया का नाम ऊंचा उठे यह हमारा दायित्व है। 

यात्रा के संयोजक सोहन गिरी के साथ सह संयोजक एस.राहुल ने बताया कि सनातन व संस्कृति की  प्रति लोगों को जागृत करना और जोड़ने के उद्देश्य से यह यात्रा 20 दिनों में 70 विधानसभाओं से होते हुए 3000 किमी की दूरी तय करेगी। इस दौरान विभीजन विभीषिका की प्रदर्शनी के साथ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। लोगो से हस्ताक्षर अभियान भी कराया जाएगा। 
साथ ही अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में देशवासियों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया जाएगा। जैन मुनि सुनील सागर महाराज ने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है उसकी रक्षा धर्म करता है। उन्होंने कहा कि जो भारत की गोद में रहता है वो रक्षित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News