Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 3500 किलोग्राम वजनी कलश स्थापित

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 3500 किलोग्राम वजनी गुलाबी पत्थर से बना कलश स्थापित कर लिया गया है। यह कार्य 14 अप्रैल को, वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के शुभ अवसर पर विधिपूर्वक संपन्न हुआ। कलश को लार्सन एंड टुब्रो के इंजीनियरों की देखरेख में टावर क्रेन से मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया। शिखर का निर्माण लगभग साढ़े 6 महीने की मेहनत के बाद पूरा हुआ है।

राम मंदिर का मुख्य शिखर 101 फुट ऊंचा है और इसे राजस्थान के बंसी पहाड़पुर की गुलाबी शिलाओं से बनाया गया है। इसमें 29 लेयर में करीब 32,000 घन फीट पत्थरों का उपयोग हुआ है, जिससे यह निर्माण बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। अब, इसके बाद सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में भी कलश स्थापना और धर्म ध्वज दंड की स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। यह एक ऐतिहासिक क्षण है और अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सुरक्षा के लिए बनेगी 4 कि.मी. लंबी दीवार बनेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News