21 शनिवार करें ये काम, शनि दोष में मिलेगा चमत्कारी लाभ

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 06:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Shani dosh nivaran remedy: यहां बताय जा रहे उपाय छोटे-छोटे हैं लेकिन पूर्ण रूप से सार्थक हैं। इनको उपयोग में लेने पर शनि महाराज अपनी कुदृष्टि का प्रभाव कम कर देते हैं। हमें उनके कोप का भाजन तो बनना पड़ता है लेकिन मात्र आंशिक रूप से।
 
PunjabKesari Remedies to Remove Sani Dosha
Shani dosh nivaran upay: छाया पात्र का दान करने से (जो शनिवार के दिन ही होता है) शनि दोष शमन होता है, जिसको भी शनि दोष हो वह स्टील की कटोरी में तेल भरकर और अपना मुख देख करके और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो सतनाज (सात अनाज) और दो लड्डू, फल और काला कोयला और कील रख कर ठीक 12 बजे दोपहर को डाकोत (शनि का दान लेने वाला) को देने से (कम से कम 21 शनिवार ऐसा करने से) शनि दोष में चमत्कारी लाभ होने लगता है।
 
PunjabKesari Remedies to Remove Sani Dosha
Astrological remedies for Shani Dosha: काली गाय को प्रतिदिन रोटी देने के साथ कह देना चाहिए कि महाराज शनि के लिए मैं यह दान कर रहा हूं क्योंकि गाय सर्वदेवमयी एवं सर्व देव पूजित है इससे शनि दोष न्यून हो जाता है।
 
PunjabKesari Remedies to Remove Sani Dosha
Shani dosha remedies: घर में काला कुत्ता पाल कर उसकी सेवा करें। अच्छा व्यवहार और अच्छा चाल-चलन रखें। पराई स्त्री संग से दूर रहें। झूठ न बोलें और दूसरों की वस्तुओं पर बुरी दृष्टि न डालें। अपने घर की छत पर ईंधन, अनुपयोगी कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari Remedies to Remove Sani Dosha
Shani Dosha Nivaran mantra: जो व्यक्ति हर शनिवार इन विशेष मंत्रों का जाप करता है, उसे जीवन में कभी कोई अभाव नहीं रहता। इन मंत्रों के जाप से यश, सुख-समृद्धि, धन-वैभव और सफलता के साथ प्रगति के द्वार खुलते हैं।

तंत्रोक्त मंत्र
ॐ प्रां. प्रीं. प्रौ. स: शनैश्चराय नम:

शनिचर पुराणोक्त मंत्र
सूर्यपुत्रो दीर्घेदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय: द
मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:

श्री शनि व्यासवि‍रचित मंत्र
ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम यमाग्रजम्।
छाया मार्तण्डसंभूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।
 
PunjabKesari Remedies to Remove Sani Dosha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News