रावण के सर्वनाश का कारण था एक बैल

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 12:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
वैसे तो बैल का चरित्र उत्तम और समर्पण भाव वाला बताया गया है। इसके अलावा बल और शक्ति का भी प्रतीक है। बैल को मोह-माया और भौतिक इच्छाओं से परे रहने वाला प्राणी भी माना जाता है। यह सीधा-साधा प्राणी जब क्रोधित होता है तो सिंह से भी भिड़ लेता है। यही सभी कारण रहे हैं जिसके कारण भगवान शिव ने बैल को अपना वाहन बनाया। 
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva image
भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी। कहते हैं कि जैसे गायों में कामधेनु श्रेष्ठ है उसी तरह बैलों में नंदी श्रेष्ठ है। भोलेनाथ नंदी को अपना वाहन ही नहीं बल्कि अपने पुत्र रूप में मानते थे। आज हम आपको नंदी सं जुड़ी एक कथा के बारे में बताएंगे जिसमें उन्होंने रावण को श्राप दिया था और जो रावण की मौत का कारण बना था। 
PunjabKesari, kundli tv, nandi image
एक पौराणिक कथा के अनुसार शिलाद मुनि अपने वंश का अंत होते देख बहुत चिंता सताने लगी। तभी उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप आरंभ कर दिया। भगवान शंकर तप से प्रसन्न हुए और उन्होने मुनि शिलाद को वर दिया कि वो स्वयं बाल रूप में मुनि शिलाद के घर प्रकट होंगे। कुछ समय बाद भूमि जोतते समय शिलाद को भूमि से एक बालक मिला। मुनि शिलाद ने उसका नाम नंदी रखा। एक दिन भगवान शंकर द्वारा भेजे गए मित्रा-वरुण नाम के दो मुनि शिलाद के आश्रम आए। उन्होंने नंदी को देखकर कहा कि नंदी अल्पायु है। नंदी को जब यह ज्ञात हुआ तो वह महादेव के महामृत्यंजय मंत्र यानी 'ऊं नमः शिवाय' का जप कर तप करने वन में चले गए। वन में उन्होंने भगवान शिव का ध्यान आरंभ किया।
PunjabKesari, kundli tv, nandi image
भगवान शिव नंदी के तप से प्रसन्न हुए व दर्शन देकर कहा, नंदी! तुम्हें मृत्यु से भय कैसे हो सकता है? तुम अजर-अमर, अदु:खी हो। मेरे अनुग्रह से तुम्हें जरा, जन्म और मृत्यु किसी से भी भय नहीं होगा। भगवान भोलेनाथ ने माता सती की सम्मति से वेदों के समक्ष गणों के अधिपति के रूप में नंदी का अभिषेक करवाया। इस तरह नंदी नंदीश्वर हो गए और अपने गणों में सर्वोत्तम के रूप में स्वीकार कर लिया।
PunjabKesari, kundli tv, ravan image
हिंदू धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि जब नंदी का रावण ने अपमान किया तो नंदी ने उसके सर्वनाश को घोषणा कर दी थी। रावण संहिता के अनुसार कुबेर पर विजय प्राप्त कर जब रावण लौट रहा था तो वह थोड़ी देर कैलाश पर्वत पर रुका था। वहां शिव के पार्षद नंदी के कुरूप स्वरूप को देखकर रावण ने उसका मजाक उड़ाया। नंदी ने क्रोध में आकर रावण को यह श्राप दिया कि मेरे जिस पशु स्वरूप को देखकर तू इतना हंस रहा है। उसी पशु स्वरूप के जीव तेरा सर्वनाश का कारण होंगे।
आज रात शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानें, किन राशियों का होगा बेड़ा पार(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News