Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 08:07 AM (IST)

मेष : कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए प्रारंभिक कोशिश करने के लिए समय अच्छा, बड़े लोग आपके प्रति साफ्ट कंसिडरेट रहेंगे।

आज का राशिफल 28 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (28th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 28 नवंबर- तू किसी और की हो ना जाना कुछ भी कर जाऊंगा मैं दीवाना

Aaj Ka Good Luck ( 28th November 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

वृष:  किसी बड़े व्यक्ति की मदद या सहयोग लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात धीरज-ध्यान के साथ सुनेगा।

मिथुन:  ड्रिंक्स, कैमिकल्स चिकनाईदार वस्तुओं, रंग रोगन, पैट्रोलियम तथा सी प्राडक्टस का काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क: व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर, कोशिशों, मनोरथों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली, खुशदिली रहेगी।

सिंह: खर्चों के कारण अर्थ दशा टाइट रहेगी, पूरी चौकसी रखने के बावजूद भी आपकी किसी पेमेंट के फंसने का डर रहेगा।

कन्या : इंपोर्ट एक्सपोर्ट, मैन पावर बाहर भिजवाने तथा इमीग्रेशन का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा।

तुला: राजकीय कामों में आपकी पैठ, छाप, धाक बढ़ेगी, अफसर आपकी बात अटैंटिव होकर सुनेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृश्चिक: मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, धार्मिक कामों में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

धनु : सेहत के मामले में लापरवाह न रहना चाहिए, तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुएं खान-पान में कम इस्तेमाल करें।

मकर: कारोबारी दशा संतोषजनक दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति साफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, सफलता तथा इज्जत मान की प्राप्ति।

कुंभ : कमजोर दिखने वाले शत्रु को भी कमजोर न समझें, क्योंकि वह भी किसी समय आपको दिन में तारे दिखा सकता हैं।

मीन: संतान साथ देगी, हर मामले पर आपको सपोर्ट करेगी तथा उसकी मदद के साथ आपकी कोई उलझी बिगड़ी समस्या सुलझ सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News