आज का राशिफल 28 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 05:10 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता, योग्यता और अनुभव पर विश्वास रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से आप अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं खोजने में सफल रहेंगे। किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आपकी सूझबूझ और निर्णय लेने की क्षमता काम आएगी। अपने अनुभवों से सीख लेते हुए आगे बढ़ेंगे, तो कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन दोनों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मेल मिलाप, बातचीत और हंसी-मजाक में अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से समय संतुलित रहेगा। खर्चों में वृद्धि के साथ आय के साधनों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव महसूस नहीं होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। परिस्थितियां धीरे धीरे आपके अनुकूल बनेंगी और मन में नई ऊर्जा तथा सकारात्मकता का संचार होगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक ऋण लेने से बचें, क्योंकि आने वाले समय में कुछ आर्थिक परेशानियां सामने आएगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी आमदनी तथा जरूरतों को ध्यान में रखकर ही कोई आर्थिक निर्णय लें। किसी भी प्रकार की वित्तीय जिम्मेदारी लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना आपके हित में रहेगा।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। उनकी समस्या को समझने और उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। ऐसे समय में परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और समझदारी से पेश आना जरूरी होगा। उनकी भावनाओं का सम्मान करें और समस्या का समाधान आपसी बातचीत से निकालने का प्रयास करें।
उपाय- गुड चने का प्रसाद बाटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार से जुड़ी निजी बातें अनावश्यक रूप से बाहरी लोगों तक न पहुंचें। किसी निजी मामले को सार्वजनिक करने या दूसरों के साथ साझा करने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और परिस्थितियां अधिक गंभीर हो सकती हैं। इसलिए पारिवारिक मामलों की गोपनीयता बनाए रखें और आपसी विश्वास तथा सहयोग के साथ समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई बेहतरीन डील मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति की खरीद बिक्री से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे। कारोबार में आर्थिक प्रगति के अवसर मिलेंगे, लेकिन इस समय सभी महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से आपके ऊपर रहेगी।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। छोटी छोटी बातों को अनदेखा करने के बजाय आपस में बैठकर बातचीत करें। एक दूसरे की भावनाओं और विचारों को समझने का प्रयास करने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। आपसी विश्वास और समझदारी बनाए रखने से रिश्तों में मधुरता कायम रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज प्रेम संबंधों के लिहाज से समय दिलचस्प रहेगा। किसी पुरानी दोस्ती के प्रेम संबंध में बदलने की संभावना बन रही है। किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़गा और आपसी नजदीकियां भी गहरी होंगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने के बजाय एक दूसरे को समझने और रिश्ते को उचित समय देने का प्रयास करें।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
