लव राशिफल 28 नवंबर- तू किसी और की हो ना जाना कुछ भी कर जाऊंगा मैं दीवाना

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 04:51 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना  सकते हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में प्यार बना रहेगा। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में बातचीत आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी। पार्टनर के साथ अपनी दिल की बातें साझा करने का अच्छा समय है। किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का विशेष ध्यान रखना होगा। छोटी-सी लापरवाही रिश्ते में नाराजगी पैदा कर सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और आप दोनों भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। अपने अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपको अपने रिश्ते में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। पार्टनर की किसी बात को गलत समझने से तनाव हो सकता है। खुलकर बातचीत करने से समस्या सुलझ सकती है। सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित से दोबारा बातचीत करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन रोमांस के लिहाज से अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ बिताए गए पल आपके रिश्ते में नई मिठास घोलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत के संकेत हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शक और बेवजह की उम्मीदों से बचें। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना आपके रिश्ते के लिए जरूरी होगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शक और बेवजह की उम्मीदों से बचें। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना आपके रिश्ते के लिए जरूरी होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वे अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपका रोमांटिक अंदाज पार्टनर का दिल जीत सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का अवसर मिल सकता है। अपने रिश्ते को समय देना न भूलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News