धन-संपत्ति और खुशियों का खुलेगा रास्ता, उत्पन्ना एकादशी पर आजमाएं ये 4 खास उपाय
punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 10:44 AM (IST)
Utpanna Ekadashi Upay : हिंदू धर्म में हर एकदाशी का बहुत खास महत्व माना जाता है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इन्हीं पवित्र तिथियों में से एक है उत्पन्ना एकादशी। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, 2026 को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से और पूरे विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करने और कुछ उपाय करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और परिवार में खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिन ये 4 उपाय कर सकते हैं।

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 4 खास उपाय
भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें
उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वास्त्र धारण करने के बाद विष्णु जी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। माना जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसी दल बहुत प्रिय है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय और पवित्र माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी माता की सच्चे मन से आरती करें और परिवार की सुख-शांति की कामना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़त है।
जरूरतमंदों को करें अन्न और वस्त्र का दान
एकादशी के दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज, फल, गर्म कपड़े या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। दान करते समय मन में किसी प्रकार का अहंकार न रखें और इसे सेवा भाव से करें।
भगवान विष्णु के मंत्रों का करें जाप
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा के समय शांत मन से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार 108 बार इस मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
