Daily horoscope : मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : सितारा पूर्व दोपहर तक कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में समय आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाज में व्यस्त रखेगा।

वृष: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, वैसे भी हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी।

मिथुन : सितारा पूर्व दोपहर तक एहतियात परेशानी देने वाला, मगर बाद में समय कामकाजी कामों के लिए बेहतर बनेगा, सफलता साथ देगी।

कर्क : सितारा पूर्व दोपहर तक आमदन वाला, कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, मगर बाद में समय परेशानियों वाला बनेगा।

सिंह: सितारा पूर्व दोपहर तक हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी, कामकाजी टूरिंग भी लभप्रद रहेगी।

कन्या : सितारा पूर्व दोपहर तक धार्मिक कामों में रुचि रखेगा, मगर बाद में समय कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाला बनेगा।

आज का राशिफल 7 मार्च, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (7th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 7 मार्च- मिलती है जिन्दगी में मोहब्बत कभी-कभी

तुला : सितारा पूर्व दोपहर तक पेट के लिए ढीला, न तो सफर करें और न ही किसी पर अधिक भरोसा करें मगर बाद में समय बेहतर बनेगा।

वृश्चिक: सितारा पूर्व दोपहर तक बेहतरी, इरादों में मजबूती बनेगी, मगर बाद में सेहत के मामले में अटैंटिव रहना ठीक रहेगा।

धनु : सितारा पूर्व दोपहर तक कमजोर, हर फ्रंट पर एहतियात रखने की जरूरत, मगर बाद में समस्त मोर्चों पर बेहतरी होगी।

मकर: सितारा पूर्व दोपहर तक बढ़िया, आपकी प्लानिंग सिरे चढ़ेगी, मगर बाद में समय मुश्किलों-परेशानियों वाला बनेगा।

कुम्भ : आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चा पर हावी, प्रभावी, विजयी तथा इफैक्टिव रखेगा।

मीन: सितारा पूर्व दोपहर तक कामकाजी तौर पर व्यस्त रखेगा, फिर बाद में कोर्ट-कचहरी के काम में आपको कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव भी बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News