Ram Mandir News: राम मंदिर ट्रस्ट में मदन संभालेंगे बैंकिंग व लेखा व्यवस्था

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 08:14 AM (IST)

अयोध्या (एजैंसी): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नवनियुक्त सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे के तहत अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय को बैंकिंग और लेखा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और लेखा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी व समन्वय करेंगे। 

पांडेय उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नई जिम्मेदारी के बाद वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कार्यों का नए सिरे से विभाजन किया जा रहा है। बैंकिंग और लेखा संबंधी जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया जा रहा है। इससे पहले इन व्यवस्थाओं में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका बताई जाती रही है। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़े चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट की आंतरिक वित्तीय व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News