Tirupati Temple: भ्रष्टाचार का मामला, तिरुपति मंदिर के अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 08:42 AM (IST)

तिरुपति (एजैंसी): तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) के उप कार्यकारी अधिकारी (डिप्टी ई.ओ.) मेंडू लोकनाथम से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पेड्डाकापू इलाके में बने लोकनाथम के घर, तिरुपति में उनकी पत्नी के दो भाइयों के आवासों, येरपेडु मंडल के चेल्लूर गांव में एक रिश्तेदार के घर और तिरुमला स्थित उनके कार्यालय पर सुबह 6 बजे की गई। इसके अलावा अधिकारियों ने तिरुमला में बी-टाइप गैस्ट हाऊस नंबर 53 का भी निरीक्षण किया और एस.टी.वी. नगर स्थित एस.बी.आई. शाखा में लोकनाथम का एक लॉकर चिन्हित किया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News