Ram Mandir news: राम मंदिर में ‘खास’ कर्मचारियों की वापसी, नए महासचिव गोविंददेव ने कृष्ण मोहन के कई फैसले पलटे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 07:26 AM (IST)

अयोध्या (इंट.): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि के कार्यभार संभालने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। 

अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के कार्यकाल में हटाए गए या दूसरी जगह भेजे गए कई ‘खास’ कर्मचारियों की पुराने पदों और दायित्वों पर वापसी शुरू हो गई है। इनमें पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और ट्रस्ट से जुड़े अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के करीबी माने जाने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

दान चोरी की शिकायतों के बाद महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के पश्चात कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। गोपाल राव के करीबी बताए जाने वाले सोमेश अलंदी को तीर्थ क्षेत्र पुरम से वापस राम मंदिर में तैनाती देने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी राम मंदिर में ज्वाइन नहीं किया है और तीर्थ क्षेत्र पुरम में ही हैं।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News