Ban on smartphones in Tamil Nadu temples: तमिलनाडु के 52 मंदिरों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:08 AM (IST)

चेन्नई (एजैंसी): तमिलनाडु के 52 मंदिरों में मंगलवार से मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मामलों के मंत्री रमेश ने कहा है कि बिना कैमरे वाले साधारण और बुनियादी मॉडल के मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध अदालत के निर्देशों के आधार पर और श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। 

मंत्री रमेश के अनुसार यह प्रतिबंध मंदिरों के अंदर देवी-देवताओं की तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की लगातार हो रही घटनाओं के बाद लगाया गया है।  श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे जहां तक संभव हो, कैमरे वाले मोबाइल फोन अपने वाहनों या आवास कक्षों में ही छोड़ दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News