अब मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर उठे सवाल, नीचे प्राचीन बौद्ध मठ होने का दावा
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 08:30 AM (IST)
मेरठ (एजैंसी): मेरठ जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने अब शाही जामा मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक परीक्षण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) से सर्वे करवाने की मांग की है। उन्होंने कमिश्नर और डी.एम. को ज्ञापन देकर दावा किया कि मस्जिद के नीचे प्राचीन बौद्ध मठ, विहार और अन्य पुरातात्विक संरचनाएं हो सकती हैं।
अधिवक्ता ने अपने ज्ञापन में मेरठ जिला गजेटियर-1904, चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांत और मौर्य-बौद्ध काल से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक दावों का वैज्ञानिक सत्यापन और संभावित पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। प्रशासन दस्तावेजों और कानूनी पहलुओं की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
