जानने योग्य है ये सवाल, जिनका जवाब अकसर ढ़ूढते हैं आप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2016 - 03:18 PM (IST)

* लोग धन-दौलत में ईश्वर से भी अधिक विश्वास क्यों करते हैं?
—क्योंकि ईश्वर की प्रभुता दृष्टिगोचर नहीं होती जबकि धन की प्रभुता दिखाई पड़ती है।


* शैतान एवं इंसान में क्या फर्क है?
—इंसान के मरने के बाद लोग उसे प्रेम और श्रद्धा से स्मरण करते हैं  परंतु शैतान के मरने के बाद लोग उसे घृणा से याद करते हैं। 


* मरते समय मनुष्य संसार में क्या छोड़ जाता है?
—मरते समय मनुष्य अपने सुकर्म, कुकर्म, भौतिक धन-संपदा जो जीवन में अच्छे बुरे कर्मों द्वारा अर्जित किया है, सब छोड़ जाता है।


* जल से पतला कौन है, कौन भूमि से भारी? कौन अग्रि से तेज है, कौन काजल से कारी?
—जल से पतला ज्ञान है, पाप भूमि से भारी। क्रोध अग्रि से तेज है और कलंक काजल से कारी।


* सच्चा मित्र कौन है?
—जो विपत्ति में साथ दे और प्रत्येक समय उचित एवं अच्छी सलाह दे।


* मनुष्य कब बनता है और बिगड़ता है?
—मनुष्य सत्संग से बनता है, कुसंग से बिगड़ता है।


* जिसका दुनिया में कोई नहीं होता, उसका कौन होता है?
—उसकी सहायता स्वयं उसका साहस और परम परमेश्वर करते हैं।


* पिता को आप और मां को तुम कह कर प्राय: क्यों संबोधित किया जाता है?
—क्योंकि मां का स्वभाव पिता की अपेक्षा कोमल एवं ममता से परिपूर्ण होता है बच्चे का अधिक समय मां के साथ ही व्यतीत होता है। पिता का स्वभाव मां की अपेक्षा कठोर एवं रौबीला होता है और अधिकतर अपना समय बाहर व्यतीत करता है।


* यदि जिंदगी मौत की अमानत है तो मौत किसी अमानत है?
—जिंदगी और मौत दोनों स्वाभाविक प्रक्रियाएं हैं कोई किसी की अमानत या खयानत नहीं है।


* वह कौन-सा तत्व है जिसके सामने मनुष्य की एक नहीं चलती?
—मौत एवं भाग्य ये दो ऐसे तत्व हैं जिनके सामने मनुष्य की एक नहीं चलती।


* वह कौन-सी ऐसी सम्पदा है जो बांटने पर भी समाप्त नहीं होती?
—ज्ञान की दौलत खर्च करने पर घटने की बजाय बढ़ती ही जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News