नाग पंचमी 2020: सपने में दिखते हैं रंग बिरंगे नाग तो...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 03:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नाग पंचमी का पर्व प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को, हरियाली तीज से ठीक दो दिन बाद मनाया जाता है। इस बार नाग नाग देवता को समर्पित ये पर्व अग्रेज़ी मास जुलाई की  25 तारीख़ को मनाया जा रहा है। इसी त्यौहार के मद्देनज़र हम आपको बताने वाले हैं नागों से जुड़ी ऐसी बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। जी हां, दरअसल शास्त्रों में खास तौर परस स्वप्नशास्त्र में वर्णन किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को सपनों में सांप दिखाई देते हैं वो भी रंग बिरंगे तो इसका मतलब ये होता है कि वो आपको कुछ संकेत देते हैं। चूंकि लोगों को इस बारे में पता नहीं होता, इसलिए वो इन संकेतों के बारे में समझ नहीं पाते। तो चलिए आज आपको बताते हैं स्वप्न शास्त्र में बताए गए इससे जुड़ी खास बातें- 
PunjabKesari, Nag Panchami 2020, Nag Panchami, नाग पंचमी 2020, नाग पंचमी, Snake, Dream Interpretation, Colorful snake, Niti Gyan, Niti Shastra, Niti in hindi
स्वप्नशास्त्र की बात करें तो इसके नाम से ही स्पष्ट है, इसमें हर तरह के सपने का अर्थात बताया गया है। इन सपनों में ही शामिल हैं सांप के सपने। अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सपने में सांप का दिखाई देना शुभ और अशुभ दोनों तरह का संकेत देता है। असल में सांप कई रंगों के होते हैं, रंग के हिसाब से ही इनका मतलब भी अलग होता है। आइए जानते किस रंग का सांप देता है क्या संकेत-

कहा जाता है कि अगर सपने में किसी को सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो इसे स्प्वन शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है इसका अर्थात ये होता है कि जातक को आने वाले समय में आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

पेड़ पर भूरे रंग का सांप चढ़ता दिखाई दे जाए तो इस बात को ओर इशारा होता है कि नौकरी व व्यापार में उन्नतिृ मिल सकती है। 

सपने में हरा सांप देखने का मतलब होता है कि जल्द आपको नौकरी मिल सकती है। 
PunjabKesari, Nag Panchami 2020, Nag Panchami, नाग पंचमी 2020, नाग पंचमी, Snake, Dream Interpretation, Colorful snake, Niti Gyan, Niti Shastra, Niti in hindi
रंगीला सांप देखने का अर्थ होता है कि आपकी तरक्की में कोई बाधा डाल सकता है।  

पीला सांप दिख जाए अर्थात, किसी न किसी कारण आपको अपना घर छोड़ना पड़ सकता है। ये संकेत एक हिसाब से शुभ भी हो सकता कई बार इसका मतलब विदेश जाने से भी होता है।

काला नाग देखने का अर्थ होता है किआर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है और समाज में अधिक मान-सम्मान की प्राप्ति होती है तो वहीं ये भी माना जाता है कि नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलने या सैलरी बढ़ने के आसार बनते हैं।

इसके अलावा अगर सपने में काला लम्बा सा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब ये होता है कि आपके सभी बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।

लाल रंग का सांप दिख जाए तो संकेत होता है कि आप अपने जीवन में जिस भी कार्य को पूरे परिश्राम से कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए रोक दें। 
PunjabKesari, Nag Panchami 2020, Nag Panchami, नाग पंचमी 2020, नाग पंचमी, Snake, Dream Interpretation, Colorful snake, Niti Gyan, Niti Shastra, Niti in hindi

सुनहरा रंग के सांप के साथ-साथ कोई धर्मस्थल दिख जाए तो इसका मतलब आपकी कोई खास मनोकामना पूरी होनवे वाली है। 

आखिर में बता दें जिस जातक को सपने में ड़ी-बड़ी आंखों वाला काले रंग का सांप दिखाई दे तो इसका मतलब आपके इष्ट देवता आपसे नाराज हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News