January Festival 2026: मकर संक्रांति से बसंत पंचमी तक, जानिए जनवरी के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार

punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 08:15 AM (IST)

January 2026 Vrat Tyohar List: जनवरी महीना अंग्रेजी कैलेंडर का पहला महीना होने के साथ-साथ हिंदू धर्म में भी अत्यंत पावन माना जाता है। नए वर्ष की शुरुआत इसी महीने से होती है और इसी के साथ कई धार्मिक व्रत, पर्व और पुण्यकाल भी आते हैं। वर्ष 2026 की जनवरी में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इसी माह से माघ मास का शुभ आरंभ भी होता है, जिसका शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है।

PunjabKesari January Festival 2026

हिंदू पंचांग और शास्त्रों के अनुसार, माघ महीने में स्नान, दान, जप, तप और व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में आने वाले सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची और उनका धार्मिक महत्व।

PunjabKesari January Festival 2026

जनवरी 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट (January 2026 Vrat Tyohar List)
1 जनवरी 2026 (गुरुवार): प्रदोष व्रत

3 जनवरी 2026 (शनिवार): पौष पूर्णिमा

6 जनवरी 2026 (मंगलवार): सकट चौथ

14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति, पोंगल

14 जनवरी 2026 (बुधवार): षटतिला एकादशी

16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

18 जनवरी 2026 (रविवार): मौनी अमावस्या

23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): बसंत पंचमी

25 जनवरी 2026 (रविवार): रथ सप्तमी

26 जनवरी 2026 (सोमवार): भीष्म अष्टमी

29 जनवरी 2026 (गुरुवार): जया एकादशी

30 जनवरी 2026 (शुक्रवार): प्रदोष व्रत

PunjabKesari January Festival 2026

मकर संक्रांति 2026 का महत्व
14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार यह दिन पुण्यकाल माना जाता है। तिल-गुड़ का दान, गंगा स्नान और सूर्य पूजा विशेष फलदायी होती है।

PunjabKesari January Festival 2026

मौनी अमावस्या 2026
18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या का पावन स्नान होगा। इसे माघ अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन मौन व्रत, गंगा स्नान और दान-पुण्य से पितृ दोष शांत होते हैं। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान इस दिन संगम स्नान का विशेष महत्व है।

PunjabKesari January Festival 2026

बसंत पंचमी 2026
23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन माता सरस्वती को समर्पित होता है। विद्या, ज्ञान, संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है। पीले वस्त्र धारण कर सरस्वती पूजा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है।

जनवरी 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। यदि सही तिथि और विधि से व्रत-त्योहार मनाए जाएं, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News