March 2024 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए मार्च महीने का राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 12:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

March 2024 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए ये महीना कैसा रहेगा ? चौथे भाव में केतु है और पंचम भाव में चन्द्रमा हैं। अष्टम में शुक्र और मंगल हैं। बुध नौवें भाव में बढ़िया नहीं हैं। शनि इस भाव में बढ़िया फल नहीं करते। राहु दशम में अच्छे हैं। तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में से ये गोचर बढ़िया होता है। राहु, केतु और सूर्य को दसवें भाव में भी बढ़िया माना जाता है। बुध शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध गोचर कर जाएंगे। बुद्धि के कारक बुध राहु के साथ दसवें भाव में। शुक्र गोचर कर के नौवें भाव में आ जाएंगे। इसके बाद अगला गोचर मंगल का होगा। मंगल नौवें भाव में आ जाएंगे। सूर्य 15 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य यहां पर आकर अच्छे हो जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of March मार्च महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु विराजमान हैं आय स्थान में। ग्यारहवें भाव के कारक गुरु हैं। आय के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। कर्म भाव के स्वामी होकर शुभ गोचर में चले गए हैं। आय और काम को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी। राहु मल्टीप्ल इनकम के ऑप्शन दे सकता है। बुध आपके लिए केंद्र भाव में आ गया है। सूर्य यहां पर दिग्बली हैं। तीसरे भाव का स्वामी केंद्र में आ गया है। जो भी काम करेंगे उसमें बढ़िया फल प्राप्त होंगे। 

Relationship status in the month of March मार्च महीने में रिलेशन की स्थिति: गुरु की दृष्टि सप्तम के ऊपर है। पार्टनर के साथ कोई दिक्कत नहीं आएगी। सप्तम भाव शादी का का भाव इस भाव के स्वामी गुरु हैं। गुरु अपने भाव को नौवीं दृष्टि से देख रहे हैं। यहां पर कोई भी अशुभ ग्रह नहीं देख रहा है। मिथुन राशि के जातक चाहे मेल है या फिर फीमेल उनके लिए मार्च का महीना बढ़िया रहेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी होने की सम्भावना है। जो पहले से रिलेशनशिप में हैं उनके लिए भी समय बढ़िया रहेगा। जिनके घर में संतान होने वाली है उनके लिए भी समय शुभ है। इस भाव का स्वामी शुक्र अपने से पंचम भाव में भाग्य स्थान में बैठा हुआ है। उस तरीके के लिहाज से समय बहुत शानदार है। गुरु की दृष्टि चूँकि पंचम के ऊपर है। 

Health status in the month of March मार्च महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी शुभ गोचर में हैं। सूर्य हेल्थ के कारक ग्रह हैं। हेल्थ को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी कोई दिक्कत है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केतु चौथे भाव हैं। बुध पाप ग्रह के साथ आकर पापी हो गए हैं। 

Status of education in the month of March मार्च महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय काफी बढ़िया है। बुध बुद्धि के कारक, दसवें भाव में शुभ गोचर में तो निश्चित तौर पर छात्रों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News