Mangal Transit 2024: उच्च के हो रहे हैं मंगल, इन 3 राशियों का होगा कल्याण

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2024 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Transit 2024: आज बात करेंगे मंगल के गोचर की। ज्योतिष में मंगल पराक्रम के कारक हैं। मंगल के कारण ही जीवन में साहस और पराक्रम आता है। मंगल अगर लग्न में आ जाएं तो आपको इतनी ताकत दे देते हैं की आप कभी बीमार नहीं पड़ते। मंगल 5 फरवरी को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनकी उच्च राशि है मकर हालांकि ये शनि की राशि है। यहां पर मंगल की ताकत आकर बढ़ जाती हैं। आज इस आर्टिकल में जानेंगे की मंगल के इस गोचर की वजह से कौन सी राशियों को फायदा होने वाला है और किन राशियों को ध्यान रखना होगा।

These zodiac signs will benefit इन राशियों को होगा फायदा

Leo सिंह राशि: सिंह राशि के लिए मंगल योगा कारक ग्रह हैं। मंगल की मेष राशि नौवें भाव में आएगी। एक राशि चौथे भाव में आएगी वो है वृश्चिक राशि। एक भाग्य स्थान का स्वामी है और एक सुख स्थान का स्वामी है। जब मंगल छठे भाव में शुभ गोचर में होते हैं तो आपको बहुत बढ़िया फल प्रदान करते हैं। सिंह राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। चौथा भाव मां का भाव होता है। उनकी सेहत सही हो जाएगी। 5 फरवरी के बाद और 15 मार्च से पहले ऐसा प्लान बन सकता है कि आप कार खरीद सकते हैं। मकान या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बन सकती है। नौवां भाव भाग्य के साथ-साथ अध्यात्म का भी भाव है।

Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए मंगल तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ये मंगल का अपना भाव है। मंगल लग्न के स्वामी होने के साथ-साथ आपकी कुंडली में छठे भाव के भी स्वामी हैं। राशि के साथ-साथ छठे भाव के परिणाम भी आपको शुभ मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मंगल तीसरे भाव में बैठकर छठे भाव को देखेंगे। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है या फिर कर्ज से डूबे हुए हैं तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।

Pisces मीन राशि: मीन राशि के लिए मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। मंगल धन और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। मंगल जब शुभ गोचर में होंगे तो इन दोनों भावों का बढ़िया फल करेंगे। धार्मिक यात्रा पर जानें का प्लान बन सकता है। अगर किसी काम में कोई रूकावट देखने को मिल रही थी वो दूर हो जाएगी। धन में वृद्धि होने की सम्भावना है।

These 2 zodiac signs should be careful ये 2 राशियां रहें सावधान

Aquarius कुम्भ राशि: कुम्भ राशि से मंगल का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। ये गोचर शुभ नहीं है। कुम्भ राशि के लिए मंगल तीसरे भाव के स्वामी हैं। दशम स्थान में मंगल की वृश्चिक राशि आएगी। इन भावों से संबंधित फलों में कमी आएगी। भाई के द्वारा सहयोग कम मिलेगा। कारोबार में थोड़ा सा धीमापन देखने को मिलेगा।

Gemini मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए मंगल अष्टम में गोचर करेंगे। अपने पासवर्ड को बहुत ध्यान से रखें। धन का नुकसान भी हो सकता है। ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News