Shani Jayanti Bada Mangal 2025: शनि जयंती और बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि के लिए लाया है क्या खास
punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 04:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Jayanti Bada Mangal 2025: 27 मई को ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल है। इसी दिन शनि जयंती भी है। शनि और मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से इस दिन का महत्व बढ़ जाता है। ज्योतिष सिद्धांतों के अनुसार शनि और मंगल, दोनों को पाप ग्रहों की संज्ञा दी गई है और दोनों एक-दूसरे के पूर्ण शत्रु हैं। शास्त्रों में मंगल को शक्ति, हठ, भूमि, सेना, खून, विस्फोट, आग आदि का कारक माना गया है जबकि दूसरी ओर शनि को आलस्य, न्याय, भूमि के अंदर से निकलने वाले गैस आदि पदार्थ, धरती का कम्पन और तोड़-फोड़ व शत्रु आदि व्यक्ति का कारक माना गया है। आइए जानते हैं मंगल और शनि का प्रभाव, आपके लिए लाएगा क्या खास-
मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रेशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझ कर मदद के लिए आगे आएंगे।
वृष: पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। बिजनेस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।
मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।
कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे।
सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के योग हैं। पुराने मित्र से सोशल मीडिया से संपर्क होगा।
कन्या: मन आध्यात्म में लगेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का स्थायी सोर्स बनेगा।
तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।
वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगे।
धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स को अपडेटेड रखें। स्टाफ पर नजर रखें। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल व दिमाग में संतुलन बैठेगा।
मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।
कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। तामझाम से दूर रहेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।
मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।