Mangal Gochar 2024: जल्द ही मंगल करेंगे नीच राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएंगे उतार-चढ़ाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2024: अपने समय अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों का राशि परिवर्तन चलता ही रहता है। अक्टूबर माह में  20 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और ये नीच राशि मानी जाती है।  6 दिसंबर तक मंगल यहीं रहेंगे। मंगल ग्रह को ऊर्जा, शक्ति, साहस, और युद्ध का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जब मंगल गोचर करता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यह प्रभाव व्यक्तिगत कुंडली, राशि और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर भिन्न होता होता है। इस गोचर की वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके जीवन में बहुत से बदलाव आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

PunjabKesari Mangal Gochar 2024

These zodiac signs will be affected इन राशियों के ऊपर पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि: मंगल की गोचरसे  मेष राशि वालों को व्यक्ति को नए अवसर मिलते हैं। यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि का हैऔर लोग अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। इन जातकों को धन लाभ और व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना होती है। परंतु, इस समय व्यर्थ के खर्चों से बचना चाहिए। यह समय शिक्षा और ज्ञानार्जन के लिए उपयुक्त है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए यह गोचर पारिवारिक संबंधों में सुधार लाता है। यह समय घर में सुख-शांति लाने का होता है। लेकिन पारिवारिक विवादों से बचने का प्रयास करना चाहिए। मंगल का गोचर नेतृत्व क्षमताओं को बढ़ाता है। यह समय प्रतियोगिता और खेल में सफलता का है। हालांकि, दूसरों के साथ विवाद करने से बचना चाहिए। लोगों के साथ संवाद बेहतर होता है। यह समय नेटवर्किंग के लिए भी अच्छा है।

PunjabKesari Mangal Gochar 2024

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए मंगल का गोचर स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है। यह समय योग और व्यायाम करने का है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय शुभ है। हालांकि विवादों से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि:  वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक तनाव को दूर करने का है। यह समय आत्म-विश्लेषण और ध्यान का है। इस समय नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। घर में असहमति हो सकती है। सेहत को लेकर खास ध्यान दें। टीमवर्क को प्राथमिकता दें तभी कार्य में सफलता मिलेगा।

मीन राशि: यह गोचर मीन राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। मंगल के गोचर की वजह से आपका गुस्सा भी थोड़ा बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा।

PunjabKesari Mangal Gochar 2024


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News