Mahashivratri rashianusar upay: आज राशिनुसार कर लें ये उपाय, भोलेनाथ करेंगे दिल खोल कर कृपा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की धूम हर शहर में नज़र आ रही है। जगह-जगह भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली जा रही है, वहीं कुछ लोग भंडारा भी लगा रहे हैं। ये महापर्व भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को समर्पित है। बता दें महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है। इस बार यह पर्व आज 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि एक हिंदू त्योहार है, जो भगवान शिव का सम्मान करता है। इसे 'शिव की रात' भी कहा जाता है और यह अधिकांश भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च और फरवरी के महीनों से मेल खाता है। इस खास पर्व पर भक्त दिन-रात व्रत रखकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पावन दिन पर भक्त यदि राशि अनुसार उपाय करते हैं तो उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है किस राशि को कौन सा उपाय करना चाहिए। तो आईए जानते हैं-

PunjabKesari Mahashivratri ke upay

मेष राशि
मेष राशि के जातक इस विशेष अवसर पर शिव जी को लाल कनेर के फूल अर्पित करें और साथ ही रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं। इसके साथ ही आप शिवाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करें और साथ ही शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसके साथ ही श्री शिवसहस्रनामावली का पाठ भी करें।

PunjabKesari Mahashivratri ke upay

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। इसके साथ ही शिव महिमा स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।

कन्या राशि
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है। साथ ही शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि
तुला राशि वाले पूजा के दौरान शिवलिंग पर सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें, आपको जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं। शिव जी को सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। साथ ही ॐ  नागेश्वराय नम: मंत्र का यथासंभव जाप भी करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प चढ़ाएं। महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

PunjabKesari Mahashivratri ke upay
मकर राशि
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए ॐ अर्धनारीश्वराय नमः मंत्र का यथासंभव जप करें और शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप महामृत्युंजय कवच का पाठ भी कर सकते हैं।

मीन राशि
इस राशि के जातकों को महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही ॐ अनंतधर्माय नम: मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari Mahashivratri ke upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News