महाभारतः भगवान शिव ने भी ली थी अर्जुन की परीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 11:06 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत का युद्ध एक ऐतिहासिक युद्ध रहा है और यह कौरव व पांडवों के बीच में हुआ था। युद्ध से पहले अर्जुन को दिव्यास्त्र प्राप्त करने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन को भी अस्त्र प्राप्त करने के लिए पहले परीक्षा देनी पड़ी थी। अगर नहीं तो चलिए हम आपको एक प्रसंग के बारे में बताते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
दिव्यास्त्र पाने के लिए अर्जुन देवराज इंद्र के पास इंद्रकील पर्वत पर गया और दिव्यास्त्र के लिए प्रार्थना करी। लेकिन तब इंद्र ने कहा दिव्यास्त्र को पाने के लिए भगवान शिव को खुश करना होगा। तभी अर्जुन ने इंद्र की बात मान ली और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तपस्या शुरू कर दी। अर्जुन जहां तपस्या कर रहे थे, वहां मूक नामक एक असुर जंगली सूअर का रूप धारण करके पहुंच गया। वह अर्जुन को मारना चाहता था। ये बात अर्जुन समझ गए और उन्होंने अपने धनुष पर बाण चढ़ा लिया और जैसे ही वे बाण छोड़ने वाले थे, उसी समय शिवजी एक वनवासी के वेश में वहां आ गए और अर्जुन को बाण चलाने से रोक दिया।
PunjabKesari, kundli tv
वनवासी ने अर्जुन से कहा कि इस सूअर पर मेरा अधिकार है, ये मेरा शिकार है, क्योंकि तुमसे पहले मैंने इसे अपना लक्ष्य बनाया था। इसलिए इसे तुम नहीं मार सकते, लेकिन अर्जुन ने ये बात नहीं मानी और धनुष से बाण छोड़ दिया। वनवासी ने भी तुरंत ही एक बाण सूअर की ओर छोड़ दिया। अर्जुन और वनवासी के बाण एक साथ उस सूअर को लगे और वह मर गया। इसके बाद अर्जुन उस वनवासी के पास गए और कहा कि ये सूअर मेरा लक्ष्य था, इस पर आपने बाण क्यों मारा?
PunjabKesari, kundli  tv
इस तरह वनवासी और अर्जुन दोनों ही उस सूअर पर अपना-अपना अधिकार जताने लगे। अर्जुन ये बात नहीं जानते थे कि उस वनवासी के भेष में स्वयं शिवजी हैं। वाद-विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए। अर्जुन ने अपने धनुष से वनवासी पर बाणों की वर्षा कर दी, लेकिन एक भी बाण वनवासी को नुकसान नहीं पहुंचा सका। जब बहुत प्रयास करने के बाद भी अर्जुन वनवासी को जीत नहीं पाए, तब वे समझ गए कि ये वनवासी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है। जब वनवासी ने भी प्रहार किए तो अर्जुन उन प्रहारों को सहन नहीं कर पाए और अचेत हो गए। कुछ देर बाद अर्जुन को पुन: होश आया तो उन्होंने मिट्टी का एक शिवलिंग बनाया और उस एक माला चढ़ाई। अर्जुन ने देखा कि जो माला शिवलिंग पर चढ़ाई थी, वह उस वनवासी के गले में दिखाई दे रही है। ये देखकर अर्जुन समझ गए कि शिवजी ने ही वनवासी का वेश धारण किया है। ये जानने के बाद अर्जुन ने शिवजी की आराधना की। शिवजी भी अर्जुन के पराक्रम से प्रसन्न हुए और पाशुपतास्त्र दिया। शिवजी की प्रसन्नता के बाद अर्जुन देवराज के इंद्र के पास गए और उनसे दिव्यास्त्र प्राप्त किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News