Mohini Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की मिलेगी अपार कृपा, जानें मोहिनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं
punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 04:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mohini Ekadashi 2025: सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी को बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर साल मोहिनी एकादशी, वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस शुभ दिन पर विष्णु जी के भक्त पूरे विधि-विधान से व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। यह व्रत श्रीहरि को समर्पित है, जिन्होंने समुद्र मंथन के दौरान अमृत की रक्षा के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा। माना जाता है कि एकादशी के दिन कुछ चीजों को करने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।
What to do on Mohini Ekadashi मोहिनी एकादशी पर क्या करें
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
एकादशी के दिन घर की साफ-सफाई करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
श्री हरि को पीला रंग बहुत प्रिय है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, या धन का दान करें।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी पत्ता अर्पित करें।
What not to do on Mohini Ekadashi मोहिनी एकादशी के दिन क्या न करें
मोहिनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन, चावल आदि खाने से परहेज करना चाहिए।
इस दिन तुलसी पत्ते एक दिन पहले तोड़कर रखें लें क्योंकि इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही होती है।
मोहिनी एकादशी के दिन क्रोध और वाद-विवाद से बचें।
इस दिन स्नान में साबुन आदि का उपयोग न करें।
मोहिनी एकादशी के दिन किसी से भी झूठ और छल-कपट न करें।